ओलम्पिक आंदोलन

Question

ओलम्पिक आंदोलन के मूल्यों के विकास के बारे में वर्णन करो।

Answer

ओलम्पिक खेलों का मुख्य उद्देश्य विश्व के देशों के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय मैत्री भावना व शांति का विकास करना है। ओलम्पिक आंदोलन द्वारा निम्नलिखित मूल्यों का विकास किया जा सकता है:

  1. मैत्री: ओलम्पिक खेल खिलाड़ियों को ऐसे अवसर प्रदान करते हैं जिनमें खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रो के मध्य मित्रता बनती है। इन खेलों द्वारा-मित्रता, बंधुत्व तथा सौहाद्रता आदि के गुणों का विकास किया जा सकता है।
  2. एकजुटता: ओलम्पिक खेलों के माध्यम से पूरे विश्व के सभी राष्ट्रों को एकजुट किया जा सकता है। सभी खिलाड़ी एवं राष्ट्र खेलों के विकास हेतु मिलकर प्रयास करते हैं एवं 'ओलम्पिक खेल समितियों' के माध्यम से खेलों को अधिक रूचिकर बनाते हैं। इन खेलों में सभी राष्ट्रों की ओलम्पिक समितियाँ एकजुट होकर कार्य करती है।
  3. भेदभाव से मुक्त: इन खेलों के उद्देश्य है कि धर्म, जाति, रंग, लिंग, नस्ल आदि के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जायेगा। यह खेल काफी हद तक भेदभाव रहित हैं।
  4. निष्पक्ष खेल: ओलम्पिक खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रशिक्षित रेफरियों की नियुक्ति की जाती है। आजकल नई-नई तकनीको और टी. वी. कैमरों के माध्यम से निर्णय देने के प्रयास किये जाते हैं। इन खेलों में निष्पक्ष खेल भावना का विकास होता है।

Sponsor Area