अतीत दबे पाँव

Question

‘मोहनजो-दड़ो’ के उत्खनन से प्राप्त जानकारियों के आधार पर सिंधु-सभ्यता की विशेषताओं पर एक लेख लिखिए।

Answer

सिंधु-सभ्यता की विशेषताएँ : - सिंधु-सभ्यता साधन सम्पन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडम्बर नहीं था। इसमें नगर बहुत सुनियोजित थे। - सिंधु सभ्यता के नगरों की सड़कें समकोण पर काटती थी। वे खुली और साफ थीं। - सिंधु-सभ्यता में पानी की निकासी की उत्तम व्यवस्था थी। नालियाँ पक्की एवं ढकी हुई थीं। - सिंधु-सभ्यता को ‘लो-प्रोफाइल’ सभ्यता कहा जा सकता है। मोहनजो-दड़ो की खुदाई में ऐसी चीजें नहीं मिली हैं जो राजसत्ता या धर्मसत्ता का प्रभाव दर्शाती हों। - इस सभ्यता में सामूहिक स्नानागार मिले हैं। - इस सभ्यता में ताँबे के उपयोग के प्रमाण मिले हैं। - खेती एवं व्यापार के प्रमाण मिले हैं। - इस सभ्यता से लोगों की कलात्मक रुचि का पता चलता है - पशु-पक्षियों की मनोहर छवियाँ, मुहरों पर बारीकी से उत्कीर्ण की गई कलाकृतियाँ, केश-विन्यास, आभूषण, सुघड़ अक्षरों की लिपि इस बात को सिद्ध करने को काफी हैं। - हर नगर में अनाज भंडार घर की व्यवस्था थी।- यहाँ की सभ्यता में पक्की ईंटों वाले घरों का पता चला है। घर छोटे-बड़े दोनों प्रकार के हैं।

Sponsor Area

Some More Questions From अतीत दबे पाँव Chapter

इस पाठ में एक ऐसे स्थान का वर्णन है, जिसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा,प्रश्न 6. इस पाठ में एक ऐसे स्थान का वर्णन है, जिसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा, परंतु इससे आपके मन में उस नगर की एक तसवीर बनती है। किसी ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जिसको आपने नजदीक से देखा हो का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। परंतु इससे आपके मन में उस नगर की एक तसवीर बनती है। किसी ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जिसको आपने नजदीक से देखा हो का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

सिंधु-सभ्यता को जल-संस्कृति भी कह सकते है। इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्क दीजिए।

सिन्धु घाटी सभ्यता का कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिला है। सिर्फ अवशेषों के आधार पर ही धारणा बनाई है। इस लेख में मुअन जो-दड़ो के बारे में जो धारणा व्यक्त की गई है, क्या आपके मन में इससे कोई भिन्न धारणा या भाव भी पैदा होता है? इन संभावनाओं पर कक्षा में समूह चर्चा करें।

सिन्धु सभ्यता का पता कैसे चला था

लेखक राजस्थान और सिन्ध के प्राकृतिक वातावरण का वर्णन करते हुए किस अंतर को स्पष्ट करता है?

निम्न वर्ग के मकानों के बारे में लेखक का क्या अनुमान है?

ला-कार्बूजिए और मोहन- जोदड़ो के बीच किस संयोग के बारे में लेखक बताता है?

सिन्धु सभ्यता की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विशेषता क्या है?

आधुनिक शहर नियोजन पर लेखक का दृष्टिकोण बताइए?

खुदाई में मिले महाकुंड के बारे में बताइए।