इस पाठ में एक ऐसे स्थान का वर्णन है, जिसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा,प्रश्न 6. इस पाठ में एक ऐसे स्थान का वर्णन है, जिसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा, परंतु इससे आपके मन में उस नगर की एक तसवीर बनती है। किसी ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जिसको आपने नजदीक से देखा हो का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। परंतु इससे आपके मन में उस नगर की एक तसवीर बनती है। किसी ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जिसको आपने नजदीक से देखा हो का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
पिछले महीने हमारे विद्यालय ने अपने छात्रों के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण कार्यक्रम बनाया। इस कार्यक्रम में मैने काफी रुचि और उत्सुकता से भाग लिया। मैं इतिहास का विद्यार्थी हूँ लेकिन अभी तक किसी ऐतिहासिक स्थान पर नहीं गया था। इस कार्यक्रम में हम लोग लाल किला भी गये थे। इस लेख को पढ़ने के बाद मुझे लाल किले के बारे में फिर से अजीब सा अनुभव हो रहा है। लाल किले का हमारे देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। लाल किले का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने कराया था। इसकी भव्यता इसको दूर से देखने से ही पता चल जाती है। यमुना नदी के किनारे बने इस महल को बनाने में लाल पत्थरों का उपयोग किया गया है। इसका परिसर बहुत बड़ा है। इसके मुख्य द्वार की शोभा देखते ही बनती है। यहाँ बता दूँ कि इसी द्वार की छत पर हमारे प्रधानमंत्री हर साल, स्वतंत्रता दिवस का झंडा फहराते हैं। इस किले के अंदर कई महल बनाये गये हैं। इन महलों को बनाने में संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है। शाहजहाँ के जमाने में इस पर सोने से नक्काशी की गई थी। इस नक्काशी के अवशेषों को देखकर अजीब सा आनंद प्राप्त होता है। दीवाने आम से दीवाने खास की ओर जाते हुए उस युग का सारा दृश्य आँखों के सामने घूम जाता है। मुझे इतिहास या सामाजिक दृष्टि का गूढ़ ज्ञान नहीं है। फिर भी इतना कह सकता हूँ कि ऐतिहासिक स्थलों पर जाने पर हमारे भीतर कल्पना के नये रूप बनते हैं। लाल किला घूमना मेरे जीवन के सुखद अनुभवों में से एक है। मैं आगे अधिक-से-अधिक ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करना चाहता हूँ। (नोट-इस प्रश्न का उत्तर छात्र अपने अनुभव के आधार पर अलग- अलग ऐतिहासिक स्थलों का वर्णन करते हुए दे सकता है।)