लेखक राजस्थान और सिन्ध के प्राकृतिक वातावरण का वर्णन करते हुए किस अंतर को स्पष्ट करता है?
लेखक जब सिन्ध में पहुँचता है तो उस समय जाड़े का मौसम था। उस समय दोपहर की कड़ी धूप थी। धूप सारे वातावरण को रंगीन बना रही थी। सिन्ध से रेत के टीले नहीं हैं। खेतों की हरियाली चारो ओर फैली थी। यहाँ का वातावरण लेखक को राजस्थान के वातावरण से मिलता-जुलता लगता है। वहाँ का सारा आकाश, सूना परिवेश, धूल, बबूल और गरमी सब कुछ राजस्थान जैसा ही था। लेखक के केवल धूप के मामले में दोनों जगह में अंतर लगता है। लेखक को लगता है कि सिंध की धूप चौंधियाती है जबकि राजस्थान की धूप पारदर्शी है। यहाँ की फोटो उतारने के लिए कैमरे को सही ढंग से सैट करना जरूरी हो जाता है।