अतीत दबे पाँव

Question

‘अतीत के दबे पाँव’ के कथ्य का विश्लेषण कीजिए।

Answer

यह रचना ओम थानवी का लिखा एक ऐसा यात्रा-वृत्तांत है जो रिपोर्ट का भी मिला-जुला रूप दिखाई देता है। यह वर्णन भारतीय भूमि ही नहीं विश्वफलक पर घटित सभ्यता की सबसे प्राचीन घटना को उतने ही सुनियोजित ढंग से पुनर्जीवित करता है, जितने सुनियोजित ढंग से उसके दो महान नगरों मोहनजोदड़ो और हड़प्पा बसे थे। लेखक ने टीलों, स्नानागारों, मृदभंडारों, कुँओं, तालाबों व मार्गो से प्राप्त पुरातत्वों में मानव-संस्कृति की उस समझदार-भाषात्मक घटना को बड़े इत्मीनान से खोज-खोजकर हमें दिखलाया है जिससे हम इतिहास की सपाट वर्णनात्मकता से ग्रस्त होने की जगह इतिहास बोध से तर (सिक्त) होते हैं। सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा शहर मोहनजोदड़ो की नगर योजना अभिभूत करती है और आज के सेक्टर मार्का कॉलोनियों के नीरस नियोजन की अपेक्षा अधिक रचनात्मक है। पुरातत्व के निष्प्राण पड़े चिह्नों से एक जमाने में आबाद घरों, लोगों को उनकी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक व आर्थिक गतिविधियों का पक्का अनुमान किया जा सकता है।

Sponsor Area

Some More Questions From अतीत दबे पाँव Chapter

टूटे-फूटे खंडहर, सभ्यता और संस्कृति के इतिहास के साथ-साथ धड़कती जिंदगियों के अनहुए समयों का भी दस्तावेज होते हैं-इस कथन का भाव स्पष्ट कीजिए।

इस पाठ में एक ऐसे स्थान का वर्णन है, जिसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा,प्रश्न 6. इस पाठ में एक ऐसे स्थान का वर्णन है, जिसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा, परंतु इससे आपके मन में उस नगर की एक तसवीर बनती है। किसी ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जिसको आपने नजदीक से देखा हो का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। परंतु इससे आपके मन में उस नगर की एक तसवीर बनती है। किसी ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जिसको आपने नजदीक से देखा हो का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

सिंधु-सभ्यता को जल-संस्कृति भी कह सकते है। इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्क दीजिए।

सिन्धु घाटी सभ्यता का कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिला है। सिर्फ अवशेषों के आधार पर ही धारणा बनाई है। इस लेख में मुअन जो-दड़ो के बारे में जो धारणा व्यक्त की गई है, क्या आपके मन में इससे कोई भिन्न धारणा या भाव भी पैदा होता है? इन संभावनाओं पर कक्षा में समूह चर्चा करें।

सिन्धु सभ्यता का पता कैसे चला था

लेखक राजस्थान और सिन्ध के प्राकृतिक वातावरण का वर्णन करते हुए किस अंतर को स्पष्ट करता है?

निम्न वर्ग के मकानों के बारे में लेखक का क्या अनुमान है?

ला-कार्बूजिए और मोहन- जोदड़ो के बीच किस संयोग के बारे में लेखक बताता है?

सिन्धु सभ्यता की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विशेषता क्या है?

आधुनिक शहर नियोजन पर लेखक का दृष्टिकोण बताइए?