अतीत दबे पाँव
मोहन-जोदड़ो के सामूहिक स्नानागार की किन विशेषताओं के कारण इसे धार्मिक स्थान माना जाता है? स्पष्ट कीजिए।
मोहन-जोदड़ो के सामूहिक स्नानागार का स्थान महाकुंड नाम से जाना जाता है। यह कुंड करीब चालीस फुट लंबा और पच्चीस फुट चौड़ा है। गहराई सात फुट है कुंड में उत्तर और दक्षिण से सीढ़ियाँ उतरती हैं। इसके तीन तरफ साधुओं के कक्ष बने हुए हैं। उत्तर में दो पात में आठ स्नानागार हैं। इनमें से किसी का द्वार दूसरे के सामने नहीं खुलता। यह वास्तुकला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। कुडं में पक्की ईंटों का जमाव है। कुंड का पानी रिसने और बाहर का ‘अशुद्ध’ पानी कुंड में न आए, इसके लिए कुंड के तल में और दीवारों पर ईंटों के बीच चूने और चिरोड़ी के गारे का इस्तेमाल हुआ है। पानी के प्रबन्ध के लिए दोहरे घेरे वाले कुएं का इंतजाम है। कुंड से बाहर पानी बहने के लिए पक्की ईटों की ही नाली बनी हुई है। मोहनजोदड़ो व महाकुंड की इन्हीं विशेषताओं के कारण उसे धार्मिक अनुष्ठान से जुड़ा माना जाता है।
Sponsor Area
इस पाठ में एक ऐसे स्थान का वर्णन है, जिसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा,प्रश्न 6. इस पाठ में एक ऐसे स्थान का वर्णन है, जिसे बहुत कम लोगों ने देखा होगा, परंतु इससे आपके मन में उस नगर की एक तसवीर बनती है। किसी ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जिसको आपने नजदीक से देखा हो का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। परंतु इससे आपके मन में उस नगर की एक तसवीर बनती है। किसी ऐसे ऐतिहासिक स्थल, जिसको आपने नजदीक से देखा हो का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
सिंधु-सभ्यता को जल-संस्कृति भी कह सकते है। इस कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्क दीजिए।
सिन्धु घाटी सभ्यता का कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिला है। सिर्फ अवशेषों के आधार पर ही धारणा बनाई है। इस लेख में मुअन जो-दड़ो के बारे में जो धारणा व्यक्त की गई है, क्या आपके मन में इससे कोई भिन्न धारणा या भाव भी पैदा होता है? इन संभावनाओं पर कक्षा में समूह चर्चा करें।
सिन्धु सभ्यता का पता कैसे चला था
लेखक राजस्थान और सिन्ध के प्राकृतिक वातावरण का वर्णन करते हुए किस अंतर को स्पष्ट करता है?
निम्न वर्ग के मकानों के बारे में लेखक का क्या अनुमान है?
ला-कार्बूजिए और मोहन- जोदड़ो के बीच किस संयोग के बारे में लेखक बताता है?
सिन्धु सभ्यता की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विशेषता क्या है?
आधुनिक शहर नियोजन पर लेखक का दृष्टिकोण बताइए?
खुदाई में मिले महाकुंड के बारे में बताइए।
Sponsor Area
Sponsor Area