क्या निराश हुआ जाए
भ्रष्टाचार आदि के विरुद्ध आक्रोश प्रकट करना यह प्रमाणित करता है कि हम अब भी सेवा, ईमानदारी, सच्चाई और आध्यात्मिकता को महत्त्व देते हैं और उन्हें अच्छा समझते हैं। समाज में ऐसे लोगों की प्रतिष्ठा कम करना जो गलत तरीके से धन और मान कमाते हैं, भी यह प्रदर्शित करता है कि हम भ्रष्टाचार के विरुद्ध हैं।
Sponsor Area
दो शब्दों के मिलने से समास बनता है। समास का एक प्रकार है-द्वंद्व समास। इसमें दोनों शब्द प्रधान होते हैं। जब दोनों भाग प्रधान होंगे तो एक-दूसरे में द्वंद्व (स्पर्धा, होड़) की संभावना होती है। कोई किसी से पीछे रहना नहीं चाहता, जैसे-चरम और परम = चरम-परम, भीरु और बेबस = भीरू-बेबस। दिन और रात = दिन-रात।
‘और’ के साथ आए शब्दों के जोड़े को ‘और’ हटाकर (-) योजक चिह्न भी लगाया जाता है। कभी-कभी एक साथ भी लिखा जाता है। द्वंद्व समास के बारह उदाहरण ढूँढ़कर लिखिए।
Sponsor Area
Sponsor Area