Sponsor Area

महिलाएँ और खेल

Question
CBSEHHIPEH12036969

बुलिमिया नर्वोसा (अति क्षुधा या क्षुधातिशय) क्या है? इसके प्रमुख लक्षण, कारण व निवारण बताइये।

Solution

बुलिमिया नर्वोसा खान-पान संबधी एक विकार है। इसमें व्यक्ति लालचवश अपने शरीर व भूख की तृप्ति कहीं अधिक भोजन खा जाता है और बाद में जब इस व्यक्ति को परेशानी होती हैं तो वह शर्मिन्दगी से पछताता है और पश्चताप स्वरूप उल्टी कर देता है या फिर उपवास, डाइटिंग कठिन व्यायाम, दवाइयाँ, हाजमा चूर्ण, एनिमा आदि का प्रयोग करता है।

  1. वशानुक्रम: बुलिमिया ऐसे किसी भी व्यक्ति में विकसित हो सकता है जिसके परिवार में कोई व्यक्ति इससे पीड़ित रहा हो।
  2. मनोवैज्ञानिक कारक: स्वादिष्ट भोजन के प्रति हमारा लालच अवसाद, गुस्सा, चिंता आदि मानसिक परिस्थितियों में भी व्यक्ति बहुत ज्यादा या कम खाने लग जाता है।
  3. खेल विधा प्रकार: सामान्यत : जिमनास्ट, धावक, कुश्ती, जिम्नास्टिक आदि खेलों में मुकाबला वजन के आधार पर ही होता हे। इसलिए इन खिलाड़ियों को बहुत कम या बहुत ज्यादा खाना खाने का दबाव बना रहता है।
  4. अन्य कारण: अत्यधिक गरीबी, उपवास, कुछ व्यवसाय जैसे अभिनेता, नर्तक, मॉडल आदि लोग फिट व स्लिम दिखने के लिए बहुतायत में इस प्रकार की व्याधियों से ग्रसित हो जाते है।

लक्षण:

  1. छुप-छुप कर या एकान्त में भोजन करना।
  2. बार-बार भोजन करना।
  3. वजन बार-बार कम या ज्यादा होना।
  4. खाने के बाद अक्सर उल्टी करना या पेशाब का बहाना करना।
  5. बार-बार पाचन संबधी दवाईयाँ, चूर्ण व नुस्से लेना।
  6. कमजोरी व चक्कर आना।
  7. पेट दर्द, सीने में जलन, कब्ज, एसिडिटि आदि की शिकायत आदि।

निवारण या उपचार: बुलिमिया नर्वोसा का इसके लक्षणों के आधार पर उपचार किया जाता सकता है। इसका उपचार सामान्यत: बहुविषयक होता है जिसमें मनोचिकित्सक, फिजिशियन, आहार विशेषज्ञ, व्यायाम विशेषज्ञ आदि शामिल हो सकते है। हमारे देश में यह व्याधि कम ही देखने को मिलती है:

  1. चिकित्सा सम्बन्धी उपचार: जनरल फिजिशियन रोगी की डायबिटीज, रक्तचाप, कब्ज, एसिडिटी या अलसर आदि की जाँच करके सलाह व उपचार में सहायक हो सकता है।
  2. मानव व्यवहार सबंधी उपचार: एक मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक कारको जैसे, चिड़चिड़ापन, अवसाद, विचित्र आदते व व्यवहार संबधी परीक्षणों से उचित सलाह व उपचार प्रदान कर सकता है।
  3. आहार विशेषज्ञ व शारीरिक शिक्षा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श: यदि रोगी के मन में कैलोरी, मोटापे, भार या व्यायाम व फिटनेस को लेकर कोई सन्देह है तो शारीरिक क्रियाकलापों से संबधित विशेषज्ञ व आहार विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

Sponsor Area

Some More Questions From महिलाएँ और खेल Chapter

बुलिमिया या अतिक्षुधा क्या होता है?

अस्थिसुषिरता (Ospeoporosis) के कारक को लिखो?

खेलो में महिलाओं एथलीटस के मनोवैज्ञानिक (Psychological Aspects of Female Athelete) पहलू का वर्णन करो?

खेलों में भागीदारी के सामाजिक पक्षों या पहलुओं का संक्षेप में वर्णन करो?

ऋतुरोध या रजारोध के कारण, महिला शरीर में होने वाले लक्षण को लिखो?

विद्यार्थी जीवन में पूनम, शुरू से ही एक अच्छी जूड़ो खिलाड़ी थी। वह दूर के गाँव से स्कूल आया करती थी। गाँव के बड़े लोगों को पूनम का जूड़ो में भाग लेना पंसद नहीं था। मगर उसके माता-पिता उसको अन्तराष्ट्रीय स्तर का जूड़ों खिलाड़ी बनाना चाहते थे। उन्होंने गाँव वालो की बातों पर ध्यान न देकर, पूनम के लिए अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने के लिए प्रेरणा के साथ-साथ सभी उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कोशिश करते है। दस वर्ष की कठिन प्रशिक्षण के बाद पूनम का विश्व चैम्पियनशिप जूड़ों में चयन हुआ है तथा पूनम के जीतने की संभावना बहुत है तथा देश का नाम रोशन करेगी।

नीचे लिखे प्रश्नों का उत्तर लिखो:

  1. क्या आप गाँव के लोगों के विचारों से सहमत है। संक्षिप्त में उत्तर दो?
  2. पूनम के माता तथा पिता के द्वारा उनकी खेलों में भागीदारी के द्वारा दर्शाए गए मूल्य को लिखों?
  3. पूनम के द्वारा अपने माता-पिता के आदर में कौन-2 से मूल्य गुणों को दर्शाया गया है?

भारत में खेलों में महिलाओं की भागीदारी को सुधारने के सुझाव दें?

बुलिमिया नर्वोसा (अति क्षुधा या क्षुधातिशय) क्या है? इसके प्रमुख लक्षण, कारण व निवारण बताइये।

भारत में महिलाओं की खेलों में सहभागिता पर प्रकाश डालिए?
अथवा
महिलाओं की खेलों में भागीदारी के संबंध में विचारधारा पर संक्षेप में वर्णन कीजिए।

महिला खिलाड़ी त्रय क्या हैं? विस्तार में बताइये।