Sponsor Area

महिलाएँ और खेल

Question
CBSEHHIPEH12036971

महिला खिलाड़ी त्रय क्या हैं? विस्तार में बताइये।

Solution

महिला खिलाड़ी त्रय महिला खिलाड़ियों में होने वाले रोगों के लक्षणों का समावेश व रोग हैं। अस्थि सुषिरता Oestoperosis, रजो धर्म Amenoria, खाने संबंधी विकार Eating Disorders यह एक गंभीर बीमारी है जिससे जीवन में लबे समय तक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर व खतरनाक परिणाम होते है। इन रोगों समूह में तीन परस्पर संबंधित परिस्थितियाँ हैं।

  1. अस्थिसुषिता: इसका संबंधा अस्थि पदार्थ की विषय- सामग्री धाक की कमी से है। यह एक अस्थि संबंधी विकार है। अस्थि की संहति (Bone Mass) में कमी से अस्थि-भंग (Fracture) हो सकता है। इसके कारण है:
    1. हारमोन्स संबंधी परिवर्तन
    2. तीव्र व्यायाम
    3. कम कैलोरीज़ और कार्बोहाइड्रेट का ग्रहण करना
  2. रजोरोध: प्रजनन योग्य आयु वाली स्त्रियों को मासिक स्राव नहीं होता या फिर आरम्भ होकर कभी-कभी कई महीनों तक मासिक धर्म का न आना रजोरोध कहलाता है। इस समस्या का प्रमुख कारण अधिक तीव्रता वाले व्यापाय तथा शारीरिक आवश्यकताओं के अनुसार कम कैलोरी वाला भोजन लेना होता हैं। इसी कारण महिलाओं के मासिक धर्म में अनियमितता या कई बार रूक भी जाते है। इसके लिए निम्न कारण है।
    1. खान-पान की वजह से।
    2. हारमोन्स में बदलाव से।
    3. तीव्र रक्तस्राव।
    4. अधिक प्रशिक्षण तथा प्रतिस्पर्धा के कारण।
  3. भोजन संबंधी विकार: जब व्यक्ति सामान्य से अधिक मात्रा में या बहुत कम मात्रा में भोजन करने लगे तो इमें भोजन संबंधी विकार कहते हैं। ये एक प्रकार की मानसिक बीमारी हैं। इसके दो प्रकार होते हैं:
    1. एनोरेक्सिया नर्वोसा। 
    2. बुलिमिया।

Sponsor Area