Sponsor Area

महिलाएँ और खेल

Question
CBSEHHIPEH12036965

खेलों में भागीदारी के सामाजिक पक्षों या पहलुओं का संक्षेप में वर्णन करो?

Solution

ऐसे विभिन्न कारक है जो महिलाओं की खेलों में कम भागीदारी के लिए जिम्मेदार है ये कारक: जैसे

  1. परिवार (Family): परिवार समाज की एक संगठित इकाई है। परिवार एक बहुत ही महत्वपूर्ण सामाजिक कारक है, जो आम तौर पर प्रारंभिक खेल सामाजिककरण के लिए जिम्मेदार है। परिवार में भी खेलों की तरह सहारा व प्ररेणा पूरूषों की तुलना में महिलाओं को कम मिलती है। परिवार के द्वारा पुरूषों को प्रोत्साहन तथा सहारा देने के लिए विभिन्न प्रकार की नीतियां बनाई जाती है। जबकि महिलाओं के साथ ऐसा नहीं किया जाता।
  2. विद्यालय (School): विद्यालयों में महिला खिलाड़ियों को भी बहुत सारे खेलों में भाग लेने के लिए कोई प्रोत्साहन या सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। जैसे- फूटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सर आदि खेलों की सुविधा केवल पुरुष/लड़कों के लिए ही होती है।
  3. संस्कृति (Culture): सांस्कृतिक विश्वास खेलों में महिलाओं की सांलप्तता या ग्रस्तता पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालते है। ''महिलाएँ सिर्फ किचन/रसोईघर के लिए बनी है'' यह अब भी एक आम कहावत है तथा बहुत -सी संस्कृति इस तथ्य पर विश्वास भी करती है जो खेलों में महिलाओं की भागीदारी को कम करती है।
  4. समाज की अभिवृतियाँ (मानसिकता) व पहले से बनाई हुई धारणा (Attitude & Prejudices of Society ): समाज की अभिवृतियाँ तथा पहले से बनाई हुई धारणाएँ खेलो में महिलाओं की भागीदारी में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। महिलाएँ भी डरती है कि खेलो में भाग लेने से उनके शरीर में बहुत सारी मांसपेशियो का विकास होता है जिससे उन पूलिंग या समलिंगी न समझ लिया जाए। यौन भाव के बारे में समाज की अभिवृत्तियाँ महिलाओं को भागीदारी से रोकती है।

Sponsor Area

Some More Questions From महिलाएँ और खेल Chapter

महिला एथलीट त्रय (Female Athlete Triad) क्या है?

मासिक धर्म क्या है?

भोजन लेने संबंधी विकार से आपका क्या तात्पर्य है?

क्षुधा अभाव (एनोरेक्सिया नर्वोसा) क्या है?

बुलिमिया या अतिक्षुधा क्या होता है?

अस्थिसुषिरता (Ospeoporosis) के कारक को लिखो?

खेलो में महिलाओं एथलीटस के मनोवैज्ञानिक (Psychological Aspects of Female Athelete) पहलू का वर्णन करो?

खेलों में भागीदारी के सामाजिक पक्षों या पहलुओं का संक्षेप में वर्णन करो?

ऋतुरोध या रजारोध के कारण, महिला शरीर में होने वाले लक्षण को लिखो?

विद्यार्थी जीवन में पूनम, शुरू से ही एक अच्छी जूड़ो खिलाड़ी थी। वह दूर के गाँव से स्कूल आया करती थी। गाँव के बड़े लोगों को पूनम का जूड़ो में भाग लेना पंसद नहीं था। मगर उसके माता-पिता उसको अन्तराष्ट्रीय स्तर का जूड़ों खिलाड़ी बनाना चाहते थे। उन्होंने गाँव वालो की बातों पर ध्यान न देकर, पूनम के लिए अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने के लिए प्रेरणा के साथ-साथ सभी उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कोशिश करते है। दस वर्ष की कठिन प्रशिक्षण के बाद पूनम का विश्व चैम्पियनशिप जूड़ों में चयन हुआ है तथा पूनम के जीतने की संभावना बहुत है तथा देश का नाम रोशन करेगी।

नीचे लिखे प्रश्नों का उत्तर लिखो:

  1. क्या आप गाँव के लोगों के विचारों से सहमत है। संक्षिप्त में उत्तर दो?
  2. पूनम के माता तथा पिता के द्वारा उनकी खेलों में भागीदारी के द्वारा दर्शाए गए मूल्य को लिखों?
  3. पूनम के द्वारा अपने माता-पिता के आदर में कौन-2 से मूल्य गुणों को दर्शाया गया है?