Sponsor Area

महिलाएँ और खेल

Question
CBSEHHIPEH12036964

खेलो में महिलाओं एथलीटस के मनोवैज्ञानिक (Psychological Aspects of Female Athelete) पहलू का वर्णन करो?

Solution

महिलाओं एथलीट्स का खेलों में मनोवैज्ञानिक पहलू, जो महिलाओं की भागीदारी को प्रभावित करता है:

  1. लिंग भूमिका को नई स्थिति के अनुसार बनाना (Gender Role Orientation): बहुत से खेल-कुश्ती, भारोत्तोलक, शरीर प्रदर्शन आदि में पांरपरिक रूप से केवल पुरूष खेल माने जाते है। इन खेलों में महिलाओं की भागीदारी न के सामान है। क्योंकि ये खेल महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं माने जाते है।
  2. स्पर्धात्मकता (Competitiveness): अनुसंधान ये सिद्ध करते है कि पुरूष महिला की तुलना में अधिक स्पर्धात्मकता होते है जबकि कलात्मक गतिविधियाँ, जैसे- जिम्नास्टिक्स में महिलाओं का प्रदर्शन पुरूष की तुलना में अच्छा होता है।
  3. विश्वास (Confidence): -महिला खिलाड़ियों की तुलना में पुरूष खिलाड़ियों में अपनी योग्यता तथा कार्य करने की क्षमता और अधिक विश्वास होता है। जबकि न खेलने वाली महिलाओं में खेलने वाली महिलाओं की अपेक्षा विश्वास बहुत अच्छा होता है।
  4. आत्म विश्वास (Self-Esteem): पुरूष खिलाड़ियों की अपेक्षा महिलाओं में आत्म विश्वास में बहुत कमी होती है। जो कि हमारे द्वारा समय-समय पर तीव्र प्रशिक्षण से आत्मविश्वास, महिलाओंमें बढ़ाया जा सकता है।
  5. आत्म छवि या शारीरिक छवि (Self Image or Body Image): पुरूष अपनी आत्मछवि या शारीरिक छवि के प्रति अधिक सकारात्मक होते है जबकि महिलाएं नकारात्मक।

Sponsor Area