Sponsor Area

योग और जीवन शैली

Question
CBSEHHIPEH12036896

अस्थमा के बचाव के लिये कोई तीन आसन की विधि बताइयें।

Solution

गोमुखासन: यह योग करते समय शरीर का आकार गाय के मुख के समान होने के कारण इसे गोमुखासन कहा जाता है।अंग्रेजी में इसें The Cow Face Pose भी कहा जाता है।

पूर्व स्थिति: - सुखासन या दण्डासन में बैठ जाए।
विधि:

  1. सुखासन या दण्डासन में बैठ जायें।
  2. बाए पैर की एडी को दाहिने नितम्ब के पास रखिए। दाहिने पैर को बाई जाँघ के ऊपर से करते हुए इस प्रकार स्थिर करे की घुटने एक दुसरे के ऊपर रहने चाहिए।
  3. दाहिने हाथ को दाहिने कंधे पर सीधा उठा ले और पीछे की ओर घुमाते हुए कोहनी से मोड़कर हाथों को परस्पर बांध ले। अब दोनों हाथों को धीरे से अपनी दिशा में खींचे।
  4. दृष्टि सामने की ओर रखें। पैर बदलकर भी करें।
    लाभ:अस्थमा केबचाव के लिये उपयोगी, वजन को कम करता है। शरीर को सुडोल, लचीला और आकर्षक बनाता है।

पर्वतसान: इस आसन को करते समय मनुष्य की आकृति एक पर्वत के समान हो जाती है जिसके कारण इसे पर्वतासन कहते है यह आसन करने में बहुत ही सरल होता है।

पूर्व स्थिति: पद्मासन में बैठ जाए।

विधि: ज़मीन पर दरी या आसन पर पद्मासन में बैठे।
अपने हाथों की उँगलियों को आपस में फंसा लें। लम्बी श्वास लेते हुए अपने हाथों को ऊपर की तरह इस तरह से ले जाएं कि आपके हाथ सिर के ऊपर हो और हाथों की हथेलियां बाहर की ओर खुली रहें।
लाभ: अस्थमा की बीमारी में बहुत ही लाभदायक है, रक्त साफ़ करता है। सीना चौड़ा और कंधों को मजबूती देता है। फेफड़े स्वस्थ रहते है।

मत्स्यासन: यह आसान पानी में किया जाये तो शरीर मछली कि तरह तैरने लग जाता है, इसलिए इसे मत्स्यासन कहते है।

पूर्व स्थिति: दोनों पैरो को सीधा रखकर बैठ जाएँ।

विधि: 

  1. दोनों पैरो को सामने की ओर सीधे रखकर बैठ जाएँ।
  2. पद्मासन लगाएँ।
  3. दोनों हाथों की कोहनियों का सहारा लेते हुए कमर के बल लेट जाएँ।
  4. हाथों के सहारे से गर्दन को मोड़ें तथा माथे को जमीन से लगाने की कोशिश करें।
  5. दोनों हाथों से पैरों के अगूंठे पकड़े तथा कोहनियों को जमीन से लगाएँ।
  6. पेट के भाग को अधिक से अधिक ऊपर उठायें।

लाभ: यह आसन दमे के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। शुद्व रक्त का निर्माण तथा संचार करता है। मधुमेह तथा पेट के रोग दूर होते है। कब्ज़ दूर करता है, खाँसी दूर होती है, चेहरे और त्वचा को आकर्षक बनाता है।

Sponsor Area

Some More Questions From योग और जीवन शैली Chapter

मधुमेह क्या है?

पीठ दर्द के कारण बताए?

ऐसे किन्हीं दो आसन का नाम लिखों जो मधुमेह तथा पीठ दर्द के लिये लाभकारी है।

उच्च रक्त चाप के क्या कारण है?

योग शब्द का अर्थ बताइये।

योगासन के शरीर पर क्रियात्मक लाभ बताइयें।

वक्रासन और शलभासन पीठ दर्द से बचाव करते है। आसन की विधि बताइये।

अस्थमा के बचाव के लिये कोई तीन आसन की विधि बताइयें।

जीवन शैली सम्बन्धी बीमारियों से बचाव में योग की क्या भूमिका है।

राम एक सफल व्यवसायी है वह अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिये बहुत मेहनत करता है। यही कारण है कि वह अपने कार्यालय से देर से जाता है। वह सुबह देर से उठता है और किसी भी शारीरिक गतिविधियों के बिना वह कार्यालय को छोड़ देता है। वह तनाव के कारण कमजोर होता जा रहा है।

  1. राम वर्तमान जीवन-शैली में किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर सकता है।
  2. किस प्रकार की जीवन-शैली अपनाने के लिये आप राम को सुझाव देगें।
  3. किस प्रकार के योग अभ्यास के लिये आप राम को सुझाव देंगे।