Sponsor Area

खेल व पोषण

Question
CBSEHHIPEH12036879

संतुलित आहार क्या है? आहार के बृहत (मैक्रो) पोषक तत्वों का वर्णन कीजिए।

Solution

'संतुलित आहार वह आहार है जिसमें व्यक्ति की उम्र, लिंग, शरीर, कार्य, वातावरणीय परिस्थिति की आवश्यकता के अनुसार सभी आवश्यक तत्व उचित मात्रा में होते है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसार संतुलित आहार वह आहार है जो शरीर की वृद्धि (विकास कार्य) तथा स्वास्थ्य संरक्षण के आवश्यक तत्वों को सम्मलित करता है जो कि मात्रा व गुणों में संतुलित रूप से पाये जाते है।''
साधारण शब्दों में कहें तो 'संतुलित आहार ऐसा भोजन है जिसमें व्यक्ति के शरीर के लिए सभी आवश्यक तत्व उचित मात्रा में पाये जाते है।'

आहार के वृहत ( मेक्रो) पोषक तत्त्व: वृहत (मेक्रो) से तात्पर्य ज़्यादा अधिक या बड़े आकार से होता है। इसी से स्पष्ट है कि वे पोषक तत्व जो कि हमारे शरीर को ज्यादा मात्रा में चाहिए होते है वृहत पोषक तत्व कहलाते है। जैसे: कार्बोहाइडेरट, वसा, प्रोटीन व पानी।

  1. कार्बोहाइहेट: हमारे भोजन का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग कार्बोहाइडेरट है। सभी शारीरिक क्रियाओं के लिए ऊर्जा इसी से प्राप्त होती है। अतिरिक्त मात्रा में ग्रहण किया गया कार्बोहाइडेरट शरीर के द्वारा वसा व ग्लाइकोजन के रूप में परिवर्तित करके संग्रहित कर लिया जाता है जो कि समय पड़ने पर शरीर के द्वारा उपयोग कर लिया जाता है।
    स्त्रोत: सभी प्रकार के अनाज, दालें, आलू, गाजर, केला, गन्ना, शहद व मीठे फल।
  2. वसा: हमारे भोजन में उपस्थित सभी पोषक पदार्थो में सबसे ज्यादा ऊर्जा प्रदान करने वाला पोषक पदार्थ है। एक ग्राम वसा से 9.1 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। यह विटामिन A, D, E व K उपयोग में मदद करता है व साथ ही साथ शरीर को सुडौल व सुन्दर बनाता है। इसकी अधिकता से मोटापा व दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
    स्त्रोत: दूध व दुग्ध उत्पाद, घी, वनस्पति तेल, सूखे-मूवी आदि।
  3. प्रोटीन: प्रोटीन हमारे शरीर निर्माण में सहायक होती है। इसलिए यह बढ़ती उम्र के बच्चों व खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। यह कोशिकाओं व उत्तकों की मरम्मत कार्य में प्रयुक्त होता है। इसलिए वयस्कों के लिए भी समान रूप से उपयोगी है।
    स्त्रोत: दूध व दुग्ध उत्पाद, सोयाबीन, सभी प्रकार की दाले, चना, अनाज, मूंगफली, तिल, बादाम, सभी रेशेदार फल व सब्जियां जैसे पपीता, आम, कटहल फासबीन, ग्वार, लोबिये की फली आदि।

Sponsor Area