कार्बोहाइड्रेट क्या है? साधारण व जटिल कार्बोहाइडेरट में अन्तर स्पष्ट कीजिए?
कार्बोहाइड्रेट हमारे आहार का सबसे मुख्य अंग है। यह हमारे शरीर में ईधंन की तरह कार्य करता है। यह ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है। भिन्न-भिन रासायनिक सयोंजन के कारण कार्बोहाइडेरटस मुख्यत: दो प्रकार के होते है:
- शर्करा या साधारण कार्बोहाइहेट: यह अनाज (गेहूँ, चावल आदि) व रसीले फलों जैसे गन्ना, चुकन्दर, आम, अनानास आदि में पाया जाने वाला स्वभाविक मिठास है। इनमें शर्करा, मोनोसेक्राइडस, डाइसेक्राइडस व ट्राई सेक्राइडस के रूप में पायी जाती है जैसे ग्लूकोज, फ्रेक्टोज, सुक्रोज व माल्टोज यह पानी में घुलनशील व स्वाद में मीठे होते हैं।
- जटिल कार्बोहाइड़ेट ( पोली सेक्राइडस): साधारण कार्बोहाइडेरटस से विपरीत ये स्वाद में मीठे नहीं होते है। इनमें शर्करा पॉली सेक्राइडस के रूप में पायी जाती है। यह पानी में घुलती नहीं है। इनमें स्टार्च, ग्लाइकोजन व सेल्यूलोज प्रमुख है। जो कि आलू, शकरकन्दी, चुकन्दर, गाजर, मक्का, गेहूँ, चावल आदि में मुख्य रूप से पाये जाते हैं। हमें आहार में कार्बोहाइडेरटस की अधिक मात्रा इसी पॉलीसेक्राइडस से प्राप्त होती है।



