Sponsor Area

खेल व पोषण

Question
CBSEHHIPEH12036869

भोजन के सूक्ष्म पोषक तत्त्वों का वर्णन करो जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक है?

Solution

भोजन में दो तरह के सूक्ष्म पोषक तत्त्व हैं: विटामिन और मिनरल (खनिज पदार्थ) यह कम मात्रा में भोजन में आवश्यक होते हैं, पर जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं वे विटामिन निम्न हैं:

विटामिन A: इसे रेटिनोल भी कहा जाता है। यह शरीर की वृद्धि और विकास के लिए बहुत जरूरी है विशेषकर आखों की।
विटामिन D:  यह शरीर की सभी हड्डियों के बनाने में और उनमें वृद्धि और विकास में सहायक है।
विटामिन E: यह सैल मेम्ब्रेन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विटामिन K: यह खून का थक्का जमाने में सहायता करता है।
विटामिन B: इसके अन्तर्गत विटामिन B समूह के 6 विटामिन्स आते है। जो कि सामान्य स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त आवश्यक है।
विटामिन C: यह शरीर टेंडन और लिगामेन्टस की मरम्मत और विकास के लिए जरूरी है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

खनिज पदार्थ जो शरीर के लिए जरूरी हैं निम्न हैं:

  1. आयरन: यह खनिज रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए जरूरी है।
  2. कैल्शियम: यह हमारी हड्डियों और दांतों के निर्माण में सहायता करता है।
  3. फास्फोरस: यह हमारे दांतों को मजबूत बनाता है तथा हड्डियों को भी मजबूत करता है।
  4. सोडियम: यह हमारे तंत्रिका तंत्र को और अधिक मजबूत बनाता है।
  5. आयोडीन: आयोडीन बहुत जरूरी है इसकी कमी से ग्वाइटर (Goiter) रोग हो सकता है।
  6. क्लोराइड: यह हमारे नाखूनों और दांतों के निर्माण और मजबूत बनाने में सहायक है।

इस प्रकार विटामिन और खनिज हमारे शरीर के वृद्धि विकास में सहायक हैं और इनकी कमी से कई तरह की गंभीर बीमारियाँ हो सकती है।