खाद्य असहिष्णुता (भोजन असहनशीलता) क्या है ?
खाद्य असहिष्णुता : शरीर की वह स्थिति जिसमें हमारा शरीर भोजन के विशेष तत्वों को अवशोषित करना बंद कर दे खाद्य असहिष्णुता कहलाती है। इस स्थिति का मुख्य कारण भोजन केकिसी विशेष तत्व से एलर्जी होता है। कई बार हमारा शरीर भोजन की अधिक मात्रा की स्थिति में भी खाद्य असहिष्णुता दर्शाता है।
खाद्य असहिष्णुता से बचने के उपाय:
- बासी भोजन न करें, सदैव ताजा भोजन ही खाएं।
- तले हुए पदार्थो से परहेज करें।
- अधिक मात्रा में पानी पीए।
- खाना खाते समय खानेको खूब चबाएं।
- अधिक मात्रा में भोजन ना करें।
- पोषक विशेषज्ञ से परामर्श लें।
इसके लक्षण निम्न हैं;
- सिरदर्द
- घबराहट
- उल्टी
- दस्त
- गैस
- एसिडिटी
- उदरवायु
- पेट दर्द
- मितली आना
- सीने में जलन



