Sponsor Area

खेल व पोषण

Question
CBSEHHIPEH12036868

संतुलित आहार किसे कहते हैं? इसके कार्यो का वर्णन करो ?

Solution

संतुलित आहार: संतुलित आहार वह होता है जिस भोजन में विभिन्न पोषक तत्व सही एवं उचित मात्रा एवं गुण में व्यक्ति की आवश्यकता के अनुसार हों। इसके कार्य निम्नलिखित हैं:

  1. हमें काम करने की पर्याप्त ऊर्जा संतुलित आहार से मिलती है।
  2. यह व्यक्ति की वृद्धि और विकास में सहायता करता है।
  3. संतुलित आहार सभी संस्थानों को सही प्रकार से कार्य करने में सहायता प्रदान करता है।
  4. यह सभी टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत में सहायता करता है।
  5. संतुलित आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है।
  6. यह शरीर का संपूर्ण स्वास्थ्य का स्तर बढ़ाता है।
  7. यह शरीर की चयापचय क्षमता में वृद्धि करता है।
  8. यह शरीर मेंकिसी भी प्रकार की कमी से होने वाली बीमारियों को कम करता है तथा शरीर का सही भार बनाए रखता है तथा व्यक्ति की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी करता है।

Sponsor Area