अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को जायदा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए
अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को ज्यादा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने निम्नलिखित बदलाव किए-
(i) जन्म के आधार पर विशेषाधिकार समाप्त कर उसमें कानून के समक्ष बराबरी और संपत्ति के अधिकार को सुरक्षित बनाया।
(ii) नेपोलियन ने फ्रांस में प्रजातंत्र को समाप्त करके राजतंत्र को दोबारा लागू किया।
(iii) उसने 1804 एक नागरिक संहिता तैयार कर फ्रांसीसी नियंत्रण के अधीन क्षेत्रों में भी लागू किया।इसे नेपोलियन संहिता भी कहते हैं।
उसने प्रशासनिक विभाजनों को सरल बनाकर सामंती व्यवस्था को समाप्त किया और उसमें किसानों को भू-दासत्व और जागीरदारी शुल्कों से मुक्ति दिलवाई।
(iv) उसने व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापारी संघ के नियंत्रण को हटाया।
(v) नेपोलियन ने यातायात और संचार सुविधा में सुधार किया।
(vi) एक राष्ट्रीय मुद्रा को लागू कर व्यापारियों को पूंजी के आवागमन में आसान किया।
(vii) एक समान मानक भार और नाप को पूरे राष्ट्र में लागू किया।