-->

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

Question
CBSEHHISSH10018351

फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या क़दम उठाए?

Solution

फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने निम्नलिखित कदम उठाए-
(i) पितृभूमि और नागरिक जैसे विचारों का प्रचार किया गया जिसे एक संविधान के अंतर्गत सामान अधिकार प्राप्त हो।
(ii) एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई जिसमें अपने भू-भाग पर रहने वाले नागरिकों के लिए समान कानून बनाए गए।
(iii) एस्टेट जनरल का नाम बदलकर नेशनल एसेम्बली कर दिया गया जिसका चुनाव नागरिकों के समूह द्वारा किया जाने लगा।
(iv) नई स्तुतियाँ रची गई, शपथें ली गई और शहीदों का गुणगान हुआl यह सब राष्ट्र के नाम पर हुआ।
(v) फ्रांस का नया राष्ट्रध्वज चुना गया।
(vi) फ्रेंच को राष्ट्रीय भाषा के रूप में चुना गया और क्षेत्रीय बोलियों को हतोत्साहित किया गया।
(vii) आंतरिक आयात निर्यात शुल्क समाप्त कर दिए गए और भार मापने की एक समान व्यवस्था लागू की गई।

Some More Questions From यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय Chapter

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें-
काउंट कैमिलो दे कावूर

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें-
यूनानी स्वतंत्रता युद्ध

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें-
फ्रैंकफ़र्ट संसद

निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखें-
राष्ट्रीवादी संघर्षों में महिलओं की भूमिका

फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने क्या क़दम उठाए?

मारीआन और जर्मेनिया कौन थे? किस तरह उन्हें चित्रित किया गया उनका क्या महत्व था?

जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में पता लगाएँ।

अपने शासन वाले क्षेत्रों में शासन व्यवस्था को जायदा कुशल बनाने के लिए नेपोलियन ने क्या बदलाव किए

उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ लगाया जाता है? उदारवादियों ने किन राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विचारों को बढ़ावा दिया?

यूरोप में राष्ट्रवाद के विकास में संस्कृति के योगदान को दर्शाने के लिए तीन उदाहरण दें।