निम्न पर अपने शब्दों में एक-एक पैराग्राफ लिखिए:
निराई
खेतों में उगने वाली खरपतवार को हटाना निराई कहलाता है| खरपतवार को खेत से हटाना अति आवश्यक है, नहीं तो खरपतवार फसलों में दिए जाने वाले जल, पोषक तत्व,आदि को ग्रहण कर फसल की वृद्धि को प्रभावित कर सकता हैं| फसल उगने से पहले खेतों की जुताई करनी चाहिए जिससे खरपतवार मर जाते है और मिट्टी में मिल जाते हैं|खरपतवार को हटाने का सही समय उसमे बीज उगने से पहले का होता है| इसलिए खरपतवार को हाथों से, खुरपी से, हैरों आदि की मदद से हटा देना चाहिए|




