-->

फसल उत्पादन एवं प्रबंध

Question
CBSEHHISCH8006298

सिंचाई किसे कहते हैं? जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

Solution

जीवित रहने के लिए पौधों को जल की आवश्यकता होती है। पौधों में लगभग 90% जल होता है। फसल की स्वस्थ वृद्धि के लिए मिट्टी की नमी को बनाए रखने की आवश्यकता होती है जिसके लिए विभिन्न अंतराल पर खेत में जल देना सिंचाई कहलाता है।
जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियाँ निम्नलिखित हैं:
(i ) छिड़काव तंत्र- इस विधि का उपयोग असमतल भूमि, जहाँ पर जल काम मात्रा में उपलब्ध हो, के लिए किया जाता है। इसमें नालों के ऊपर घूमने वाले नोज़ल लगे होते हैं। जब पम्प से जल मुख्य पाइप में भेजा जाता है तो वह घूमते हुए नोज़ल से बाहर निकल वर्षा की भाँति छिड़काव करता है। वह विधि बुलाई मिट्टी के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
(ii ) ड्रिप तंत्र- इस विधि में जल बूँद-बूँद करके पौधों की जड़ों में गिरता है। अत: इसे ड्रिप तंत्र कहते हैं। फलदार पौधों, बगीचों एवं वरिक्षओ को पानी देने का यह सर्वोत्तम तरीका है।

Some More Questions From फसल उत्पादन एवं प्रबंध Chapter

निम्न पर अपने शब्दों में एक-एक पैराग्राफ लिखिए:

निराई

निम्न पर अपने शब्दों में एक-एक पैराग्राफ लिखिए:

थ्रेशिंग

निम्न बॉक्स को सही क्रम में इस प्रकार लगाइए की गन्ने की फसल उगाने का रेखाचित्र तैयार हो जाए:




स्पष्ट कीजिए की उर्वरक खाद से किस प्रकार भिन्न हैं?

सिंचाई किसे कहते हैं? जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

यदि गैंहू को खरीफ़ ऋतुमें उगाया जाए तो क्या होगा? चर्चा कीजिए।

खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी पर क्या पभाव पड़ता है? व्याख्या कीजिए।

खरपतवार क्या हैं? हम उनका नियंत्रण कैसे कर सकते हैं?

निचे दिए गए संकेतों की सहायता से पहेली को पूरा कीजिए:

"ऊपर से निचे की ओर"

1. सिंचाई का इ पारंपरिक तरीका।
2. बड़े पैमाने पर पालतू पशुओं की उचित देखभाल करना।
3. फसल जिन्हें वर्षा ऋतु में बोया जाता है।
6. फसल पक जाने के बाद काटना।

"बाईं से दाईं की ओर"

1. शीत ऋतु में उगाई जाने वाली फसलें।
4. एक ही किस्म के पौधे जो बड़े पैमाने पर उगाए जाते हैं।
5. रसायनिक पदार्थ जो पौधों को पोषक प्रदान करते हैं।
7. खतपतवार हटाने की प्रक्रिया।

मैंने अपनी माँ को अनाज रखे लोहे के ड्रम में नीम की सूखी पत्तियाँ रखते देखा। मुझे आश्चर्य हुआ, क्यों?