यदि गैंहू को खरीफ़ ऋतुमें उगाया जाए तो क्या होगा? चर्चा कीजिए।
गेँहू एक रबी फसल है, इसे शीत ऋतु में उगाया जाता है।
जबकि खरीफ़ ऋतु जून से सितंबर तक होती है। इस ऋतु में वर्षा अधिक मात्रा में होती है। इसलिए इसे वर्षा ऋतु भी कहते हैं। गेँहू के पौधों को पानी की अधिक आवश्यकता नहीं होती। यदि गेँहू को इस समय उगाया जाए तो गेँहू के पौधे अधिक मात्रा में पानी मिलने की वजह से खराब हो जाएँगे और फसल बर्बाद हो जाएगी।