Sponsor Area

महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन

Question
CBSEHHIHSH12028361

महात्मा गाँधी ने राष्ट्रीय आंदोलन के स्वरूप को किस तरह बदल डाला?

Solution

महात्मा गांधी ने निम्नलिखित तरीकों से भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के आधार को व्यापक बनाया और 1922 तक इसके स्वरूप को एकदम परिवर्तित कर दिया था:

  1. 1915 में भारत आने पर गांधीजी ने सारे भारत का दौरा शुरू किया। उन्होंने स्थानीय आन्दोलनों जैसे-चंपारन, अहमदाबाद व खेड़ा में सत्याग्रह का सफल परीक्षण किया। उन्होंने अपने नेतृत्व में अपनी नीतियों, विचारों, कार्यक्रमों और जन-आंदोलनों द्वारा राष्ट्रिय आंदोलन के स्वरूप को काफी हद तक बदल दिया। गांधीजी के तरीके और विचार के मुख्य सिद्धांत और स्तम्भ थे: सत्याग्रह, अहिंसा, लोक शक्ति में विश्वास, साधन और साध्य की श्रेष्ठता में विश्वास।
  2. महात्मा गाँधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में प्राप्त की गई सफलताओं ने जनशक्ति के महत्व को स्पष्ट कर दिया। अतः भारत लौटने पर गाँधी जी ने देश की बहुसंख्यक कृषक जनता को भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की ओर आकर्षित किया और उसे भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की मुख्य धारा से जोड़ा।
  3. गांधीजी ने राष्ट्रीय आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सच्चे मायनों में जनाधार वाला संगठन बनाया। उन्होंने इसके लिए सावधानीपूर्वक कांग्रेस का पुनर्गठन किया। भारत के विभिन्न भागों में कांग्रेस की नई शाखाएं खोली गई। ग्राम स्तर की कांग्रेस कमेटी भी बनाई गई।
  4. गाँधीजी ने 1920 से 1945 के मध्य 3 बड़े आंदोलन अंग्रेज सरकार के खिलाफ चलाए। इन आंदोलनों में भारतीय जनता के सभी वर्गों ने भाग लिया। जन आंदोलनों ने ही राष्ट्रीय आंदोलन को सही रूप में राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। इन आंदोलनों में मुख्यत आंदोलन: असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन।
  5. महात्मा गाँधी महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्रदान करना चाहते थे और उन्हें राष्ट्रीय आंदोलन की मुख्य धारा में सम्मिलित करना चाहते थे। हिंदू-मुस्लिम एकता, छुआछूत विरोधी संघर्ष और देश की महिलाओं की सामाजिक स्थिति को सुधारना, गाँधी जी के तीन महत्त्वपूर्ण लक्ष्य थे।

अत: यह स्पष्ट है कि गाँधी जी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रिय आंदोलन विश्व का सबसे बड़ा आंदोलन बन गया था। यह पूरा आंदोलन उन्होंने अहिंसात्मक ढंग से चलाया जिसके कारण यह विश्व में काफी विख्यात हुआ। 

Sponsor Area