राष्ट्रीय आंदोलन के अध्ययन के लिए अखबार महत्त्वपूर्ण स्रोत क्यों हैं?
राष्ट्रीय आंदोलन के अध्ययन के स्रोतों में अख़बारों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। उनसे हमें राष्ट्रीय आंदोलन के अध्ययन में महत्त्वपूर्ण सहायता मिलती है। ये अख़बार राष्ट्रिय आंदोलन को समझने तथा इसका अध्ययन करने के लिए इतिहासकारों के लिए महत्वपूर्ण स्रोत हैं। इस संदर्भ में निम्नलिखित बातें उल्लेखनीय हैं:
- अंग्रेजी एवं विभिन्न भारतीय भाषाओं में छपने वाले समकालीन समाचार-पत्रों में राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित सभी घटनाओं का विवरण मिल जाता हैं।
- समाचार-पत्रों से राष्ट्रीय आंदोलन के नेताओं (राष्ट्रिय, प्रांतीय, स्थानीय स्तर पर) के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी मिलती है।
- समाचार-पत्रों से राष्ट्रीय आंदोलन के प्रति ब्रिटिश सरकार के दृष्टिकोण का भी पता लगता है।
- समाचार-पत्रों द्वारा महात्मा गाँधी की गतिविधियों पर नज़र रखी जाती थी क्योंकि गाँधी जी से संबंधित समाचारों को विस्तृत रूप से प्रकाशित किया जाता था। अतः समाचार-पत्रों से विशेष रूप से महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन के स्वरूप का पता चलता हैं।
- समाचार-पत्रों से राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित महत्त्वपूर्ण घटनाओं एवं नेताओं के विषय में पक्ष और विपक्ष दोनों के विचार मिलते हैं।



