आकृति में, यदि PQ || ST, ∠PQR = 110° और ∠RST = 130° है, तो ∠QRS ज्ञात कीजिए।
[ संकेत : बिंदु R से लेकर ST के समांतर एक रेखा खींचिए ]

∠RST + ∠SRU = 180° [ तिर्यक रेखा के एक ही ओर बने कोण ]
⇒ 130° + ∠SRU = 180°
⇒ ∠SRU = 180° - 130° = 50° ...(i)
∠QRU = ∠PQR = 110° [ एकान्तर कोण ]
⇒ ∠QRS + ∠SRU = 110°
⇒ ∠QRS + 50° = 110° समीकरण (i) से
⇒ ∠QRS = 110° - 50° = 60°









