जाँच कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन सी संख्याएँ पूर्ण घन हैं:
900
इन पूर्ण घनों में आप क्या प्रतिरूप देखते हैं?
900 का अभाज्य गुणनखंड करने पर:
900 = 9 x 100 = 3 x 3 x 10 x 10
[∵10 = 2 x 5]
= 3 x 3 x 2 x 5 x 2 x 5
= 2 x 2 x 3 x 3 x 5 x 5
अब यदि हम अभाज्य गुणनखंडों के त्रिक बनाने का प्रयास करते हैं तो त्रिक नहीं बनता है।
∴ 900 एक पूर्ण घन नहीं है।