लेखिका ने विभाजन से उपजी विस्थापन की समस्या का चित्रण करते हुए साफिया व सिख बीबी के माध्यम से यह भी परोक्ष रूप से संकेत किया है कि इसमें भी विवाह की रीति के कारण स्त्री सबसे अधिक विस्थापित है। क्या आप इससे सहमत हैं?
यह बिल्कुल सही है कि विवाह के परिणामस्वरूप स्त्री को ही विस्थापित होना पड़ता है। विवाह के बाद स्त्री या तो दूसरे शहर में जाकर बसती हैं अथवा उसे दूसरे देश में जाकर रहना पड़ता है। पर इस विस्थापन और देश छोड्कर हुए विस्थापन में काफी अंतर होता है। विवाह के बाद का विस्थापन उतना नहीं सालता जितना देश-विभाजन के कारण हुआ विस्थापन।