सागर संबंधी दस कविताओं का संकलन करें और पोस्टर बनाएँ।
यह कार्य विद्यार्थी पुस्तकालय से पुस्तकें लेकर करें। सागर संबंधी कविताओं का संकलन तैयार करें तथा कुछ पोस्टर भी बनाएँ। एक कविता आप स्वयं भी रच सकते हैं। उदाहरणार्थ-
यह सागर है
विशाल सागर है
इसके तट पर सैलानियों की रहती है भीड़
उन्हें यह सागर आकर्षित करता है
यहाँ वे आनंद मनाते हैं।
पर कभी-कभी इस सागर के मन में
सुनामी लहरें भी उठती हैं।
और निगल जाती हैं पर्यटकों को
दूर-दूर तक जाती हैं
ये लहरें
तब इनका रूप संहारक का हो जाता है
यह सागर है।