पिता की याद आने का तात्कालिक कारण क्या है?
कवि भवानी प्रसाद मिश्र ‘भारत छोड़ो आन्दोलन, में भाग लेने के परिणामस्वरूप जेल में हैं। तभी सावन के महीने में वर्षा की झड़ी लग जाती है। इन बरसते बादलों को देखकर कवि को घर की याद के साथ-साथ पिताजी की याद आने लगती है। बरसता हुआ सावन ही पिता की याद आने का तात्कालिक कारण है। कवि को पिता की अश्रुधारा बरसने का भय है।