किसान अपने व्यवसाय से पलायन कर रहे हैं। इस विषय पर परिचर्चा आयोजित करें तथा कारणों की भी पड़ताल करें।
किसान अपने व्यवसाय से पलायन कर रहे हैं। परिचर्चा में इसके कारणों की पड़ताल करनी होगी। निम्नलिखित कारणों पर चर्चा कर विचार करें-
(1) खेती अब लाभप्रद व्यवसाय नहीं रह गई है। लागत अधिक और आय कम होती है।
(2) खेती में बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ता है। अब पढ़ा-लिखा वर्ग परिश्रम से जी चुराने लगा है।
(3) सरकार की ओर से सिंचाई, बीज, खाद आदि सुविधाओं का अभाव है।
(4) फसल में उगाए गए अन्न की बिक्री की समुचित व्यवस्था नहीं है।
(5) किसान की फसल का बीमा होना चाहिए।