संदर्भ सहित आशय स्पष्ट करें -
उजरी उसके सिवा किसे कब
पास दुहाने आने देती?
संदर्भ-किसान के पास एक गाय थी। जिसका नाम उजरी था। महाजन ने अगना ब्याज वसूलने कै लिए उसकी गाय को भी बिकवा दिया।
आशय-किसान की गाय का उसके साथ बड़ा लगाव था। उसको दुहने का काम केवल किसान ही करता था। वह अन्य किसी को अपने पास नहीं फटकने देती थी।