Sponsor Area

स्पीति में बारिश

Question
CBSEENHN11012088

स्पीति में कितनी फसल होती हैं? यहां की मुख्य फसलों पर प्रकाश डालिए। यहाँ सिंचाई की क्या स्थिति है?

Solution

स्पीति में साल में एक फसल होती है। मुख्य फसलें हैं-दो किस्म का जी, गेहूँ मटर और सरसों। इसमें भी जी मुख्य है। सिंचाई का साधन पहाड़ों से आ रहे नाले हैं या उन पर बनाए कुल हैं। ये नालियाँ पहाड़ों के किनारे-किनारे बहुत दूर तक जाती हैं। स्पीति नदी का तट इतना चौड़ा है कि इसका पानी किसी काम में नहीं आ पाता। स्पीति में ऐसी भूमि बहुत है जो खेती के लायक बनाई जा सकती है। शर्त इतनी है कि इसके लिए स्पीति में जल उलीचा जाए। या फिर पानी का कोई और स्रोत पहुँचाया जाए। स्पीति में कोई फल नहीं होता। मटर और सरसों को छोड्कर कोई सब्जी नहीं होती। शायद ऊँचाई, वायुमंडल के दबाव में कमी, ठंड की अधिकता, वर्षा की कमी आदि के कारण यहाँ पेड़ नहीं होते। इसलिए स्पीति विशेषकर नंगी और वीरान है।

Some More Questions From स्पीति में बारिश Chapter

लेखक माने श्रेणी का नाम बौद्धों के माने मंत्र के नाम पर करने के पक्ष में क्यों हैं?

ये माने की चोटियाँ बूढ़े लामाओं के जाप से उदास हो गई हैं - इस पंक्ति के माध्यम से लेखक ने युवा वर्ग से क्या आग्रह किया है?

वर्षा यहां एक घटना है, एक सुखद संयोग है-लेखक ने ऐसा क्यों कहा है?

स्पीति अन्य पर्वतीय स्थलों से किस प्रकार भिन्न है?

स्पीति में बारिश का वर्णन एक अलग तरीके से किया गया है। आप अपने यहाँ होने वाली बारिश का वर्णन कीजिए।

स्पीति के लोगों और मैदानी भागों में रहने वाले लोगों के जीवन की तुलना कीजिए। किन का जीवन आपको ज्यादा अच्छा लगता है और क्यों?

स्पीति में बारिश एक यात्रा वृतांत है। इसमें यात्रा के दौरान किए गए अनुभवों, यात्रा-स्थल से जुड़ी विभिन्न जानकारियों का बारीकी से वर्णन किया गया है। आप भी अपनी किसी यात्रा का वर्णन लगभग 200 शब्दों में कीजिए।

लेखक ने स्पीति की यात्रा लगभग तीस वर्ष पहले की थी। इन तीस वर्षो में क्या स्पीति में कुछ परिवर्तन आया है? जानें, सोचें और लिखें।

पाठ में से दिए गए अनुच्छेद में क्योंकि, और बल्कि, जैसे ही-वैसे ही, मानो, ऐसे, शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे दोबारा लिखिए-

लैंप की ली तेज की। खिड़की का एक पल्ला खोला तो तेज हवा का झोंका मुँह और हाथ को जैसे छीलने लगा। मैने पल्ला भिड़ा दिया। उसकी आड़ से देखने लगा। देखा कि बारिश हो रही थी। मैं उसे देख नहीं रहा था, सुन रहा था। अंधेरा, ठंड और हवा का झोंका आ रहा था। जैसे बर्फ का अंश लिए तुषार जैसी बूंदें पड़ रही थीं।

स्पीति में कितनी और कौन-कौन सी ऋतुएं होती हैं? इन ऋतुओं में तापमान कितना रहता है?