स्पीति के लोगों और मैदानी भागों में रहने वाले लोगों के जीवन की तुलना कीजिए। किन का जीवन आपको ज्यादा अच्छा लगता है और क्यों?
स्पीति के लोगों का जीवन मैदानी लोगों के जीवन की तुलना में अधिक कष्टदायक है। स्पीति में 8-9 महीने भयंकर ठंड पड़ती है जबकि मैदानी भागों में दो-तीन महीने ही सहनीय ठंड पड़ती है। स्पीति में वर्षा बहुत कम होती है जबकि मैदानी भागों में पर्याप्त वर्षा होती है।
स्पीति के लोगों का जीवन अभावों एवं कष्टों में बीतता है। वहाँ रोजगार के अवसर भी बहुत कम हैं जबकि मैदानी भागों में ऐसी स्थिति नहीं है। मैदानी भागों में सभी चीजें उपलब्ध हैं।
स्पीति में आवागमन के साधन भी अत्यंत सीमित हैं। हमें मैदानी भागों का जीवन ज्यादा अच्छा लगता है, क्योंकि यहाँ का जीवन सुचारु गति से चलता है। यहाँ सभी चीजें उपलब्ध हैं।