लेखक ने स्पीति की यात्रा लगभग तीस वर्ष पहले की थी। इन तीस वर्षो में क्या स्पीति में कुछ परिवर्तन आया है? जानें, सोचें और लिखें।
लेखक ने स्पीति की यात्रा लगभग 30 वर्ष पूर्व की थी। अब वहाँ की स्थिति में काफी परिवर्तन आया है। अब वहाँ जाना-आना सुगम हो गया है। संचार के साधन भी पर्याप्त विकसित हो गए हैं। हाँ, प्राकृतिक वातावरण तो अब भी वैसा ही है। सरकार का ध्यान इस क्षेत्र के विकास की ओर अवश्य गया है।