स्पीति में कितनी और कौन-कौन सी ऋतुएं होती हैं? इन ऋतुओं में तापमान कितना रहता है?
लाहुल की तरह ही स्पीति में भी दो ही ऋतुएँ होती हैं-वसंत और शीत ऋतु। यहाँ जून से सिंतबर तक की एक अल्पकालिक वसंत ऋतु है, शेष वर्ष शीत ऋतु होती है। वसंत में, जुलाई में औसत तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड और शीत में, जनवरी में औसत तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। औसत से कुछ अंदाज नहीं लगता। वसंत में दिन गरम होता है। रात ठंडी होती है शीत में क्या होता है? इसकी कल्पना ही की जा सकती है। कभी रहकर देखा जा सकता है।