Question
कवि किस दृश्य को महान मानता है?
Solution
कवि संघर्ष से जूझते हुए मनुष्य के दृश्य को सबसे महान मानता है। उसके अनुसार जो मनुष्य आँखों में आँसू लिए, तन का पसीना बहाते हुए तथा खून से लथपथ होकर भी संघर्ष करता है, वह महान है। ऐसा मनुष्य सचमुच संघर्षशील है।



