खेलकूद में प्रशिक्षण

Question

प्रोत्साहन (उद्दीपन). पुन: शक्तिप्राप्ति व अनुकूल की प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन कीजिए?

Answer

हमारा शरीर बहुत छोटी-छोटी लाखों जीवित कोशिकाओं का बना है। प्रत्येक प्रकार की कोशिका या कोशिकाओं के समुह अलग-अलग प्रकार के कार्य करते है। सभी कोशिकाओं में जो भी शरीर के साथ घटित हो रहा होता है उसे अनुकूलित करने की योग्यता होती है।
यह सामान्य अनुकूलन प्रत्येक समय शरीर के अन्दर होता रहता है। खेलकूद के लिए भी प्रशिक्षण का अनुकूलन होता है। खेल प्रशिक्षण भार महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि ये खेल प्रदर्शन में बढ़ाने में सहायता करता है। प्रशिक्षण भार में स्थिरता होने का मतलब है- प्रदर्शन में स्थिरता आना। अब खिलाड़ी की पुष्टि को नये प्रशिक्षण भार द्वारा चुनौती दी जाती है तो शरीर में एक प्रतिक्रिया अथवा अनुक्रिया होती हैं। शरीर द्वारा यह प्रतिक्रिया, प्रशिक्षण भार के प्रोत्साहन या उद्दीपन के लिए अनुकूल होता है। प्रारम्भिक प्रक्रिया थकावट की होती है। जब लोडिंग समाप्त हो जाती है। तो थकावट से स्वास्थ्य लाभ या पुन: शक्ति प्राप्ति (Recovery) तथा प्रशिक्षण भार के अनुकूलन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
रिकवरी या अनुकूलन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। रिकवरी या अनुकूलन की प्रक्रिया खिलाड़ी को ठीक उसकी पहले वाली पुष्टि के स्तर पर नहीं लाती अपितु कुछ बढ़ें हुए स्तर पर आती है। वास्तव में प्रशिक्षण प्रक्रिया का मुख्य लक्ष्य प्रदर्शन को बढ़ाना या उससे सुधार लाना है।

Sponsor Area

Some More Questions From खेलकूद में प्रशिक्षण Chapter

गरमाने के मार्गदर्शक सिद्धान्त संक्षेप में लिखिए?

खेल प्रशिक्षण सिद्धांतो का विवेचन कीजिए?

कौशल का वर्गीकरण विस्तार से कीजिए?

पुन: शक्ति प्राप्ति (रिकवरी) के विभिन्न तरीकों का वर्णन कीजिए? पुन: शक्ति प्राप्ति क्यों महत्वपूर्ण है?

प्रोत्साहन (उद्दीपन). पुन: शक्तिप्राप्ति व अनुकूल की प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन कीजिए?

तकनीक और कौशल से आप क्या समझते है?

स्वच्छंद क्रीड़ा (Free Play) बच्चे के गामक कौशल क्रियाओं में कैसे वृद्धि करता है?

मोनू 19 वर्षीय मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाला एक ऐसा लड़का है जिसे बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है वह जब भी सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखता था, तो उसका मन भी सचिन के समान ही सफल बननें का होता था। सचिन को अपना आदर्श मानते हुए, विरोधी तथा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी मोनू ने अपना प्रशिक्षण (Training) जारी रखी। आज वह राज्य की रणजी टीम में चयनित हुआ है।

  1. मोनू को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करने वाला खिलाड़ी कौन है?
  2. मोनू में आपको कौन से मूल्य दिखाई देते है?
  3. मोनू के संदर्भ में पढ़कर आपको क्या शिक्षा मिलती है?

गरमाने की विधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।