Sponsor Area

खेलकूद में प्रशिक्षण

Question
CBSEHHIPEH11016124

खेल प्रशिक्षण सिद्धांतो का विवेचन कीजिए?

Solution

खेल प्रशिक्षण के सिद्धांत नीचे दिए जा रहे हैं:

  1. उपयोग का सिद्धांत (The Prinicpal of Use): उपयोग का सिद्धांत दर्शाता है कि यदि हम शरीर का कोई अंग प्रयोग करते है तो वह लंबी अवधि तक स्वस्थ रहेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि हम एक अथवा एक से अधिक शारीरिक क्रिया रोज़ करे।
    नियमित व्यायाम से उपापचयी (Metabolic) परिवर्तनों में वृद्धि होती है। जो कि संपूर्ण शरीर की बड़ी हुई दक्षता के लिए ज़िम्मेदार है। इससे स्वास्थ्यजनक तंरगों के आवागमन के कारण तंत्रिका प्रणाली में भी सुधार आता है।
  2. अनुप्रयोग का सिद्धांत (Principles of Disuse):
    अनुप्रयोग सिद्धांत का अर्थ है गतिविधियों का न होना या शारीरिक गतिविधियों को रोक देना। इसको रोकने का कोई भी कारण हो सकता है। ये किसी हड्डी के टूटने, बीमार पड़ने, बुढ़ापा अथवा कोई व्यक्तिगत कारण हो सकता है। यह निश्चित है कि यदि हम हमारे शरीर का उपयोग करना बंद कर दें तो हमारी मांसपेशियाँ, मस्तिष्क प्रणाली आदि की वृद्धि और विकास या तो रूक जाएगें या बहुत धीमी गति से होगा।
  3. अधिक भार या अधिक उपयोग का सिद्धांत (Principle of overload or overuse):
    अधिक भार के सिद्धांत का अर्थ है शरीर का उपयोग इसकी क्षमता से अधिक करना। किसी भी प्रकार के खेल प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए अधिक भार डालना आवश्यक है। अच्छे परिणाम लाने के लिए एक खिलाड़ी के लिए अपने शरीर का अधिकतम उपयोग करना आवश्यक है लेकिन दूसरी ओर शरीर का अधिक उपयोग शरीर के लिए हानिकारक है।

Some More Questions From खेलकूद में प्रशिक्षण Chapter

विशेष गरमाने (Specific Warming Up) से आपका क्या अभिप्राय है?

शिथिलिकरण (Limbering Down) से क्या अभिप्राय है?

शरीर को गरमाने के पक्ष में शरीर-क्रिया संबंधी क्या कारण है?

गरमाने के मार्गदर्शक सिद्धान्त संक्षेप में लिखिए?

खेल प्रशिक्षण सिद्धांतो का विवेचन कीजिए?

कौशल का वर्गीकरण विस्तार से कीजिए?

पुन: शक्ति प्राप्ति (रिकवरी) के विभिन्न तरीकों का वर्णन कीजिए? पुन: शक्ति प्राप्ति क्यों महत्वपूर्ण है?

प्रोत्साहन (उद्दीपन). पुन: शक्तिप्राप्ति व अनुकूल की प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन कीजिए?

तकनीक और कौशल से आप क्या समझते है?

स्वच्छंद क्रीड़ा (Free Play) बच्चे के गामक कौशल क्रियाओं में कैसे वृद्धि करता है?