Sponsor Area

खेलकूद में प्रशिक्षण

Question
CBSEHHIPEH11016126

पुन: शक्ति प्राप्ति (रिकवरी) के विभिन्न तरीकों का वर्णन कीजिए? पुन: शक्ति प्राप्ति क्यों महत्वपूर्ण है?

Solution

स्वस्थ होने और खेलों में सुधार लाने के लिए शरीर को तनाव झेलने की आवश्यकता हैं। शरीर को तनाव के प्रति अनुकूल बनाने के लिए समय की आवश्यकता होती है और इसके लिए पुन: शक्ति प्राप्ति की अवधि की आवश्यकता होती है।

व्यायाम के लिए नया (New to Exercise): यदि आप केवल व्यायाम शुरू कर रहे हैं तो यह आवश्यक है कि आप, खेलों की मांग के प्रति अपने शरीर को अनुकूलन के लिए इसमें धीरे-धीरे आइए। हो सकता है कि लगातार दो दिन व्यायाम करें, लेकिन तीसरे दिन आराम कीजिए। यदि आप बिना आराम के जारी रखते हैं, तो आपका शरीर शीघ्र ही थक जाएगा और आपके लिए कोई भी व्यायाम सत्र पुरा करना मुश्किल हो जाएगा।

शक्तिप्राप्ति की रण-नीतियाँ (Recovery Strategies):
व्यायाम के लिए प्रोहत्साहन देना अच्छा है, लेकिन यदि आपका शरीर ऐसा करने के लिए अभ्यस्त नहीं है या आपने नया खेल शुरू किया है या आपने प्रशिक्षण की अवधि (समय) को बढ़ाया है, तो आपको अपने शरीर द्वारा सामंजस्य बिठाने के लिए कुछ पुन: शक्ति प्राप्ति (स्वास्थ्य लाभ) रणनीतियों पर विचार किए जाने की आवश्यकता है।

आराम (Rest):

  1. नींद, आराम का सर्वोतम तरीका है तथा ये शरीर को प्रशिक्षण की शारीरिक और मानसिक रोगों के प्रति अनुकूल बनाने के लिए शरीर को समय प्रदान करती है।
  2. यह सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त नींद लें (8 घंटे प्रति रात्रि)।
  3. यह सुनिश्चत करें कि आपकी नींद की गुणवता अच्छी है, कमरों में अँधेरा हो तथा शांतिप्रद वातावरण हो।

पोषण और जलीयकरण (Nutrition and Hydration):

यह सुनिश्चत करना कि शरीर को पूर्ण पोषण और जल प्राप्त होता है, ये पुन: शक्ति प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है। यह अति-महत्वपूर्ण है कि व्यायाम के पश्चात तरल पदार्थ ले तथा ऊर्जा भंडारों का सही समय पर सही भोजन लेकर उपयोग करे।

शिथिलिकरण और खिंचाव (Cool Down and Stretch):
कूल डाउन व्यायाम और आराम के बीच सामंजस्य प्रदान करने के प्रशिक्षण के तुरंत बाद किए गए व्यायाम का समुह है। इसका उद्देश्य मांसपेशीये कठोरता (अकड़न) को बढ़ाना और हृदय तंत्रिका प्रणाली को वापस आराम में लाना है।

Some More Questions From खेलकूद में प्रशिक्षण Chapter

शरीर को गरमाने के पक्ष में शरीर-क्रिया संबंधी क्या कारण है?

गरमाने के मार्गदर्शक सिद्धान्त संक्षेप में लिखिए?

खेल प्रशिक्षण सिद्धांतो का विवेचन कीजिए?

कौशल का वर्गीकरण विस्तार से कीजिए?

पुन: शक्ति प्राप्ति (रिकवरी) के विभिन्न तरीकों का वर्णन कीजिए? पुन: शक्ति प्राप्ति क्यों महत्वपूर्ण है?

प्रोत्साहन (उद्दीपन). पुन: शक्तिप्राप्ति व अनुकूल की प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन कीजिए?

तकनीक और कौशल से आप क्या समझते है?

स्वच्छंद क्रीड़ा (Free Play) बच्चे के गामक कौशल क्रियाओं में कैसे वृद्धि करता है?

मोनू 19 वर्षीय मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाला एक ऐसा लड़का है जिसे बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है वह जब भी सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखता था, तो उसका मन भी सचिन के समान ही सफल बननें का होता था। सचिन को अपना आदर्श मानते हुए, विरोधी तथा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी मोनू ने अपना प्रशिक्षण (Training) जारी रखी। आज वह राज्य की रणजी टीम में चयनित हुआ है।

  1. मोनू को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करने वाला खिलाड़ी कौन है?
  2. मोनू में आपको कौन से मूल्य दिखाई देते है?
  3. मोनू के संदर्भ में पढ़कर आपको क्या शिक्षा मिलती है?

गरमाने की विधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।