Sponsor Area

खेलकूद में प्रशिक्षण

Question
CBSEHHIPEH11016130

मोनू 19 वर्षीय मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाला एक ऐसा लड़का है जिसे बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है वह जब भी सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखता था, तो उसका मन भी सचिन के समान ही सफल बननें का होता था। सचिन को अपना आदर्श मानते हुए, विरोधी तथा विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी मोनू ने अपना प्रशिक्षण (Training) जारी रखी। आज वह राज्य की रणजी टीम में चयनित हुआ है।

  1. मोनू को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करने वाला खिलाड़ी कौन है?
  2. मोनू में आपको कौन से मूल्य दिखाई देते है?
  3. मोनू के संदर्भ में पढ़कर आपको क्या शिक्षा मिलती है?

Solution
  1. मोनू 'सचिन तेन्दुलकर' से बहुत प्रेरित है।
  2. मोनू जिन मूल्यों को दर्शाता है वह है। उच्च अभिलाषा, आकांक्षा, दृढ़ इच्छा शक्ति और कार्य के प्रति समर्पित आदि।
  3. मोनू के संदर्भ में पढ़कर हमें यह शिक्षा मिलती है कि व्यक्ति जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है यदि उसमें आत्म विश्वास, लक्ष्य निर्धारण, कार्य के प्रति समर्पण है और वह निरंतर प्रयास करता रहता है।