Sponsor Area

खेलकूद में प्रशिक्षण

Question
CBSEHHIPEH11016131

गरमाने की विधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

Solution

शरीर को गरमाने के लिए अनेक विधियों का प्रयोग किया जाता है जिनका वर्णन निम्नलिखित है:

जॉगिंग या धीरे-धीरे दौड़ना: प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी शारीरिक क्षमता या शरीर के अनुसार धीमी गति से दौड़ना चाहिए। शरीर को भँलि-भाँति गरमाने के लिए 5 से 10 मिनट तक दौड़ना चाहिए।

साधारण व्यायाम: यह भी गरमाने का तरीका है। इस प्रकार के व्यायाम को साधारण से कठिन स्तर तक करना चाहिए।

स्ट्राडिंग (Striding): इस क्रिया में खिलाड़ी को लम्बे-लम्बे डग (कदम) भरकर 50 मीटर की दूरी से कम नहीं दौड़ना चाहिए।

खिंचाव वाले व्यायाम: खिंचाव वाले व्यायाम गरमाने की विधि में महत्वपूर्ण भाग है। इससे मांसपेशियों में लोचशीलता बढ़ती है जिसके द्वारा मांसपेशियों में लोचशीलता बढ़ता है जिसके द्वारा मांसपमेशियाँ मजबूत और स्वस्थ हो जाती है।

गरम पानी से शरीर गरमाना: गरम पानी से शरीर को गरमाने से मांसपेशियाँ प्रतियोगिता के बाद शिथित (Relax) हो जाती हैं। इसका प्रयोग विकसित देशों में होता है। प्रतियोगिता से पहले गर्म पानी से स्नान करने से शरीर का तापमान बढ़ता है जिससे रक्त-प्रवाह में बढ़ोतरी होती है तथा मांसपेशियाँ कार्य करने के लिए सक्रिय हो जाती है।

मालिश द्वारा शरीर को गरमाना: मालिश से मांसपेशियों में अर्ध तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है जिससे वह सुचारू रूप से कार्य करने लगती है।

पौष्टिक पेय पदार्थो का प्रयोग: थोड़ी सी चाय, कॉफी अथवा कोई अन्य पौष्टिक पेय शारीरिक क्रियाओं को उत्तेजित करने का कार्य करते हैं तथा शरीर को प्रतियोगिता के लिए तैयार करते है।