ओलम्पिक आंदोलन

Question

ओलम्पिक झण्डे पर संक्षिप्त टिप्पणी करें।

Answer

ओलम्पिक झण्डे की रचना बेरन-पैयरी-डी-कोबरटीन ने सन् 1913 में की थी और 1914 में इसका उद् घाटन पेरिस में हुआ। प्रथम बार सन् 1920 में एंटवर्प (ANTWERP) बेल्जियम के ओलम्पिक खेलों में फहरया गया। ओलम्पिक ध्वज सफेद सिल्क का बना होता है। इस पर पाँच छल्ले बने होते हैं जो आपस में जुड़े होते है। यह पाँच छल्ले पिले, हरे, लाल, नीले और काले रंग के होते हैं। ये छल्ले विश्व के पाँच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं । इन छल्लों का आपस में जुड़ना सहयोग तथा मैत्री का प्रतीक है।

Sponsor Area