भारत में राष्ट्रवाद

Question

व्याख्या करे:
पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया।

Answer

(i) सबसे पहली बात यह है कि विश्वयुद्ध ने एक नई आर्थिक और राजनीतिक स्थिति उत्पन्न कर दी थी। इसके कारण रक्षा व्यय में काफी वृद्धि हुई। इस व्यय की भरपाई करने के लिए युद्ध के नाम पर ऋण लिए गए और करों में वृद्धि की गई। सीमा शुल्क बढ़ा देगी और आयकर शुरू किया गया।
(ii) युद्ध के दौरान कीमतों में तेज़ी से वृद्धि हो रही थी।1913 से 1918 के बीच कीमतें दोगुनी हो चुकी थीं जिसके कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं।
(iii) गावों में सिपाहियों को जबरदस्ती भर्ती किया गया जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक गुस्सा था।
(iv) उसी समय फ्लू की महामारी फैल गई।1921 की जनगना के अनुसार दुर्भिक्ष और महामारी के कारण 120-130 लाख लोग मारे गए।
(v) लोगो को उम्मीद थी कि युद्ध समाप्त होने के बाद उनकी परेशानियाँ कम हो जाएँगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Sponsor Area

Some More Questions From भारत में राष्ट्रवाद Chapter

सत्याग्रह के विचार का क्या मतलब हैं? 

निम्नलिखित पर अख़बार के लिए रिपोर्ट लिखें:- 
जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड   

निम्नलिखित पर अख़बार के लिए रिपोर्ट लिखें:-
साइमन कमीशन 


 

इस अध्याय में दी गई भारत माता की छवि और अध्याय 1 में दी गई जर्मेनिया की छवि की तुलना कीजिए।

1921 में असहयोग आंदोलन में शामिल होने वाले सभी सामाजिक समूहों की सूची बनाइए। इसके बाद उनमें से किन्हीं तीन को चुन कर उनकी आशाओं और संघर्षों के बारे में लिखते हुए दर्शाइए कि वे आंदोलन में शामिल क्यों हुए ?

नमक यात्रा की चर्चा करते हुए स्पष्ट करें कि यह उपनिवेशवाद के ख़िलाफ़ प्रतिरोध का एक असरदार प्रतीक था।  

कल्पना कीजिए कि आप सिविल नाफ़रमानी आंदोलन में हिस्सा लेने वाली महिला हैं। बताइए कि इस अनुभव का आपके जीवन में क्या अर्थ होता।

 

राजनीतिक नेता पृथक निर्वाचिका के सवाल पर क्यों बँटे हुए थे।   

1919 में प्रस्तावित रॉयल एक्ट के खिलाफ गाँधीजी ने राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन चलाने का फैसला क्यों लिया? कोई तीन कारण स्पष्ट कीजिए। 

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रवाद को साकार करने में लोक कथाओं, गीतों एवं चित्रों आदि के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।