निम्नलिखित पर अख़बार के लिए रिपोर्ट लिखें:-
साइमन कमीशन
साइमन कमीशन
22 फरवरी 1928
ब्रिटेन की नई टोरी सरकार ने सर जॉन साइमन के नेतृत्व में एक वैधानिक आयोग का गठन किया जिसका प्रमुख उद्देश्य भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करना था तथा उसके विषय में सुझाव देने थे। इस आयोग के सभी सदस्य अंग्रेज थे। 1928 में जब साइमन कमीशन भारत आया तो उसका स्वागत 'साइमन कमीशन वापस जाओ' के नारों से किया गया। कांग्रेस, मुस्लिम लीग तथा अन्य सभी पार्टियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
राहुल कुमार



