1921 तक किसने 'स्वराज का झण्डा' तैयार कर लिया था? स्वराज के इस झण्डे की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
1921 तक गाँधी जी ने 'स्वराज का झण्डा' तैयार कर लिया था।
स्वराज के इस झण्डे की मुख्य विशेषताएं:-
(i) यह तिरंगा झण्डा - लाल, हरा और सफेद था।
(ii) इसके मध्य में चरखा था।
(iii) यह गाँधीवादी विचार - स्वावलंबन का प्रतीक था।
(iv) जुलूसों में झण्डा थामे चलना शासन के प्रति अवज्ञा का संकेत बना।