डायरी के पन्ने

Question

ऐन अपनी सहायता करने वाले लोगों के बारे में क्या विचार व्यक्त करती है?

Answer

ऐन अपनी सहायता करने वाले लोगों की विशेषतायें गिनाती है। वह बताती है कि ये लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद करते हैं। मदद करने वालों को उम्मीद है कि वे इन सबको किनारे पहुँचा सकेंगे यानि सुरक्षित बनाये रख सकेंगे। ऐन इसका कारण भी स्पष्ट करती है। वह कहती है कि ऐसा करना उनकी मजबूरी है। उसकी सहायता के बारे में पता चल जाने पर उनकी भी दशा वही होती, जो ऐन के परिवार की हो रही थी। इसके बाद भी वे लोग उनको मुसीबत नहीं मानते हैं। वे रोजाना आकर, सबसे ढेर सारी बातें करते थे। वे हमेशा उन लोगों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। जन्मदिनों और दूसरे मौकों पर सबके लिए उपहार लाते थे। ऐन कहती है कि उसके मददगार रोजा़ना अपनी बेहतरीन भावनाओं और प्यार से उनका दिल जीत रहे हैं।

Sponsor Area

Some More Questions From डायरी के पन्ने Chapter

ऐन के मम्मी और पापा ने अज्ञातवास में जाने की तैयारी कब और कैसे शुरू की थी?

ऐन को बुधवार तक अपनी जिंदगी में आये बड़े परिवर्तन के बारे में सोचने का अवसर क्यों नहीं मिला?

19 मार्च, 1941 वाले पन्ने पर ऐन ने हिटलर और एक सैनिक की बातचीत को प्रस्तुत किया है। इस बातचीत से आप जर्मनी के सैनिकों के बारे में क्या अनुमान करते हैं?

अज्ञातवास में रहते हुए भी ऐन फिल्मों के प्रति अपनी रुचि एवं जानकारी कैसे बनाये रखती है?

ऐन अपनी सहायता करने वाले लोगों के बारे में क्या विचार व्यक्त करती है?

ऐन ने अन्तर्राष्ट्रीय राजनीतिक संबंधों के बारे में भी टिप्पणी की है। सिद्ध कीजिए।

डच मंत्री की किस घोषणा से ऐन रोमांचित हो उठी?

डचों की नैतिकता पर ऐन की टिप्पणी बताइए।

अज्ञातवास के दिनों का वर्णन ऐन ने कैसे किया है?

इस पाठ में किस डायरी का उल्लेख है?