रामनरेश त्रिपाठी

Question

पथिक:
निकल रहा है जलनिधि-तल पर दिनकर-बिंब अधूरा।
कमला के कंचन-मंदिर का मानो कांत कँगूरा।
लाने को निज पुण्य- भूमि पर लक्ष्मी की असवारी।
रत्नाकर ने निर्मित कर दी स्वर्ण-सड़क अति प्यारी।।
निर्भय, दृढ़, गंभीर भाव से गरज रहा सागर है।
लहरों पर लहरों का आना सुंदर, अति सुंदर है।
कहो यहाँ से बढ्कर सुख क्या पा सकता है प्राणी?
अनुभव करो हृदय से, हे अनुराग- भरी कल्याणी।।

Answer

प्रसंग- प्रस्तुत पक्तियाँ रामनरेश त्रिपाठी द्वारा रचित कविता ’पथिक’ से अवतरित हैं। इसमें कवि ने समुद्र-तट के प्राकृतिक सौदंर्य का मनोहारी चित्रण किया है।

व्याख्या-कवि देखता है कि समुद्र कै जल के ऊपर सूर्य का प्रतिबिंब अधूरे रूप में निकल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह बिंब मानो लक्ष्मी देवी के स्वर्णिम मंदिर का सुंदर कंगूरा है। कवि कल्पना करता है कि समुद्र ने अपनी पुण्यभूमि पर लक्ष्मी की सवारी लाने के लिए प्यारी सुनहरी सड़क का निर्माण कर दिया है। सूर्य की सुनहरी आभा समुद्र-तल पर पड़कर सुनहरी सड़क का- सा दृश्य उपस्थित कर देती है।

समुद्र निडर, दृढ़ और गंभीर भाव से गरज रहा है। समुद्र में गर्जन हो रहा है। एक लहर के ऊपर दूसरी लहर आती है तो वे लहरें अत्यंत सुंदर प्रतीत होती हैं। इस दृश्य को देखने में जो मुख मिलता है, भला वह अन्यत्र कहाँ मिल सकता है? हे प्रिय! तुम अपने प्रेम भरे हृदय में इस सुख का अनुभव करो। यह प्राकृतिक सौंदर्य अनुभव करने की बात है।

विशेष- 1. कवि न समासयुक्त शब्दों का प्रयोग किया है-

दिनकर -बिंब, कंचन-मंदिर, स्वर्ण--सड़क आदि।

2.‘कमला...........कँगूरा में उत्प्रेशा अलंकार है।

3. ‘कमला के कंचन’, स्वर्ण सड़क में अनुप्रास अलंकार है।

4. तत्सम बहुल खड़ी बोली का प्रयोग किया गया है।

5. प्रकृति का मनोहारी चित्रण हुआ है।

Sponsor Area

Some More Questions From रामनरेश त्रिपाठी Chapter

आशय स्पष्ट करें-
कैसी मधुर मनोहर उज्ज्वल है यह प्रेम-कहानी।
जी में है अक्षर बन इसके बनूँ विश्व की बानी।

कविता में कई- स्थानों पर प्रकृति को मनुष्य के रूप में देखा गया है। एसे उदाहरणों का भाव स्पष्ट करते हुए लिखो।

समुद को देखकर आपके मन में क्या भाव उठते हैं? लगभग 200 शब्दों में लिखें।

प्रेम सत्य है, सुंदर है-प्रेम के विभिन्न रूपों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर परिचर्चा करें।

वर्तमान समय में हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं - इस पर चर्चा करें और लिखें कि प्रकृति से जुड़े रहने के लिए क्या कर सकते हैं।

सागर संबंधी दस कविताओं का संकलन करें और पोस्टर बनाएँ।

‘पथिक’ कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।

कवि को समुद कैसा प्रतीत होता है?

समुद्र-तट पर रात्रि का दृश्य कैसा होता है?

किन-किन पर मधुर प्रेम-कहानी लिखी प्रतीत होती है?