गलता लोहा

Question

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:- 
प्राइमरी स्कूल की सीमा लांघते ही मोहन ने छात्रवृत्ति प्राप्त कर त्रिलोसिंह मास्टर की भविष्यवाणी को किसी हद तक सिद्ध कर दिया तो साधारण हैसियत वाले यजमानों की पुरोहिताई करने वाले वंशीधर तिवारी का हौसला बढ़ गया और वे भी अपने पुत्र को पड़ा-लिखाकर बड़ा आदमी बनाने का स्वप्न देखने लगे। पीढ़ियों से चले आते पैतृक धंधे ने उन्हें निराश कर दिया था। दान-दक्षिणा के बूते पर वे किसी तरह परिवार का आधा पेट भर पाते थे। मोहन पद्य-लिखकर वंश का दारिद्रय मिटा दे, यह उनकी हार्दिक इच्छा थी । लेकिन इच्छा होने भर से ही सब-कुछ नहीं हो जाता।

1. मास्टर त्रिलोसिहं की किस भविष्यवाणी को मोहन ने सच सिद्ध कर दिया और कैसे?
2. किसका और क्यों हौसला बढ़ गया?
3. उनकी क्या इच्छा थी?

Answer

1. मास्टर त्रिलोकसिंह ने मोहन के बारे में यह भविष्यवाणी की थी कि वह आगे चलकर एक बड़ा आदमी बनेगा और अपने स्कूल का नाम ऊँचा करेगा। जब मोहन ने प्राइमरी स्कूल की सीमा लाँघते ही छात्रवृत्ति प्राप्त कर ली तब उनकी यह भविष्यवाणी सच सिद्ध हो गई। अब यह लगने लगा कि निश्चय ही मोहन का भविष्य उज्ज्वल है ।
2. मोहन के पिता पंडित वंशीधर तिवारी यजमानों की पुरोहिताई का काम करते थे। जब मोहन को मेधावी छात्रवृत्ति मिली तो वंशीधर का हौसला बढ़ गया। अब वे भी अपने पुत्र को पड़ा-लिखाकर बड़ा आदमी बनाने के सपने देखने लगे। पैञृक धंधे से उन्हें कोई विशेष लाभ न था।
3. पंडित वंशीधर तिवारी की यह इच्छा थी कि उनका बेटा मोहन खूब पढ़-लिखकर खानदान की गरीबी का कलंक मिटा दे। अब वे दान-दक्षिणा के बलबूते घर परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो गए थे। अब उनकी निगाहें पुत्र मोहन पर ही टिकी थीं।

Sponsor Area

Some More Questions From गलता लोहा Chapter

मोहन के लखनऊ आने के बाद के समय को लेखक ने उसके जीवन का एक नया अध्याय क्यों कहा है?

मास्टर त्रिलोकसिंह के किस कथन को लेखक ने ज़बान के चाबुक कहा है और क्यों?

बिरादरी का यही सहारा होता है।

क. किसने किससे कहा?

ख. किस प्रसंग में कहा?

ग. किस आशय से कहा?

घ. क्या कहानी में यह आशय स्पष्ट हुआ है?

उसकी आँखों में एक सर्जक की चमक थी- कहानी का यह वाक्य-

क. किसके लिए कहा गया है?

ख. किस प्रसंग में कहा गया है?

ग. यह पात्र-विशेष के किन चारित्रिक पहलुओं को उजागर करता है?

गाँव और शहर, दोनों जगहों पर चलने वाले मोहन के जीवन-संघर्ष में क्या फर्क है? चर्चा करें और लिखें।

एक अध्यापक के रूप में त्रिलोकसिंह का व्यक्तित्व आपको कैसा लगता है? अपनी समझ में उनकी खूबियों और खामियों पर विचार करें।

गलता लोहा कहानी का अंत एक खास तरीके से होता है। क्या इस कहानी का कोई अन्य अंत हो सकता है? चर्चा करें।

पाठ में निम्नलिखित शब्द लौहकर्म से संबंधित है। किसका क्या प्रयोजन है? शब्द के सामने लिखिए-

1. धौंकनी .................

2. दराँती .................

3. संड़सी .................

4. आफर .................

5. हथौडा .................

पाठ में काट-छाँटकर जैसे कई संयुक्त क्रिया शब्दों का प्रयोग हुआ है। कोई पाँच शब्द पाठ में से चुनकर लिखिए और अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

बूते का प्रयोग पाठ में तीन स्थानों पर हुआ है, उन्हें छांटकर लिखिए और जिन संदर्भो भो में उनका प्रयोग है, उन संदर्भो भाँ में उन्हें स्पष्ट कीजिए।