स्पीति में बारिश
प्राचीनकाल में स्पीति किसका अंग रहा? इसकी रक्षा और संहार कौन करता है?
प्राचीनकाल में स्पीति भारतीय साम्राज्यों का अंग रहा है। जब ये साम्राज्य टूटे तो वह स्वतंत्र रहा हैं। फिर मध्य युग में प्राय: लद्दाख मंडल और कभी कश्मीर मंडल कभी बुशहर मंडल, कभी कुल्लू मंडल, कभी ब्रिटिश भारत के तहत रही है। तब भी यह प्राय: स्वायत्त रही है। इसकी स्वायत्तता भूगोल ने सिरजी है। भूगोल ही इसकी रक्षा करता है। भूगोल ही इसका संहार भी करता है।
Sponsor Area
स्पीति के लोग जीवनयापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते हैं?
लेखक माने श्रेणी का नाम बौद्धों के माने मंत्र के नाम पर करने के पक्ष में क्यों हैं?
स्पीति अन्य पर्वतीय स्थलों से किस प्रकार भिन्न है?
स्पीति में बारिश का वर्णन एक अलग तरीके से किया गया है। आप अपने यहाँ होने वाली बारिश का वर्णन कीजिए।
स्पीति के लोगों और मैदानी भागों में रहने वाले लोगों के जीवन की तुलना कीजिए। किन का जीवन आपको ज्यादा अच्छा लगता है और क्यों?
लेखक ने स्पीति की यात्रा लगभग तीस वर्ष पहले की थी। इन तीस वर्षो में क्या स्पीति में कुछ परिवर्तन आया है? जानें, सोचें और लिखें।
पाठ में से दिए गए अनुच्छेद में क्योंकि, और बल्कि, जैसे ही-वैसे ही, मानो, ऐसे, शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे दोबारा लिखिए-
लैंप की ली तेज की। खिड़की का एक पल्ला खोला तो तेज हवा का झोंका मुँह और हाथ को जैसे छीलने लगा। मैने पल्ला भिड़ा दिया। उसकी आड़ से देखने लगा। देखा कि बारिश हो रही थी। मैं उसे देख नहीं रहा था, सुन रहा था। अंधेरा, ठंड और हवा का झोंका आ रहा था। जैसे बर्फ का अंश लिए तुषार जैसी बूंदें पड़ रही थीं।
Sponsor Area
Sponsor Area