Sponsor Area

बच्चे तथा खेल

Question
CBSEHHIPEH12036951

भार प्रशिक्षण किस प्रकार बच्चे की कार्य कुशलता में सुधार करता है वर्णन कीजिए?
अथवा
भार प्रशिक्षण के लाभ बताइए।

Solution
  1. आसन और गति-विस्तार में सुधार (Improve the Posture and Range of Motion):  भार प्रशिक्षण विधि अच्छा आसन बनाने में मदद करती है और मांसपेशीयों में वृद्धि गति के विस्तार के लिए भी भार प्रशिक्षण द्वारा की जा सकती है।
  2. मांसपेशीय शक्ति, अस्थि घनत्व और सहनक्षमता में वृद्धि (Increase Muscles Strength, Bone Density, Endurance):  प्रतिरोधक क्षमता का प्रशिक्षण अस्थि घनत्व और मांसपेशीय द्रव्यमान में सुधार करता है, अधिक मांसपेशीय द्रव्यमान (Muscle Mass) होने से सहनक्षमता में वृद्धि होती है।
  3. चोटों से बचाव: भार प्रशिक्षण शारीरिक क्रियाकलाप और चोटो से बचाव करता है।
  4. रक्त-चाप और कोलेस्ट्रोल स्तर में सुधार: शारीरिक व्यायाम रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रशिक्षण के द्वारा खराब कोलेस्ट्रोल स्तर (Bad Cholestrol Level) को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रोल स्तर को बढ़ाता है, यह रक्त परिसंचरण स्तर में वृद्धि करता है।
  5. रोग प्रतिरोधक तंत्र (Immune System) में सुधार: पाचन तंत्र द्वारा विजातिय द्रव्य और एन्ज़ाइम को दूर किया जाता है। शरीर के अवयवों द्वारा भली प्रकार से कार्य करना जिससे बिमारियों और संक्रामक तत्वों से शरीर अच्छे प्रकार से लड़ सकता है।
  6. मनोवैज्ञानिक व सामाजिक सुयोग्यता में सुधार: एक बच्चे का स्वस्थ शरीर जो समाज द्वारा स्वीकार्य है। सशक्त कार्य को करने में मदद करता है। एक सुयोग्य स्वस्थ शरीर बच्चों के आत्म विश्वास व आत्म सम्मान में वृद्धि करता है।

Sponsor Area